Crime News – Hindimeinjaankari

बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के सेल्स मैनेजर से मोबाइल लूटा
मेरठ के बच्चा पार्क पर कोटक महिंद्रा बैंक में सेल्स मैनेजर

मेरठ के सरधना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार कोटक महिंद्रा बैंक के सेल्स मैनेजर से मोबाइल लूट लिया। लुटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लेकिन पूछताछ़ करने के बाद वापस लौट गई।

घटना बुधवार रात्रि की है। जब पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटी थी। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। ऐसे समय में भी बदमाशों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे दिया। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी मोहम्मद इरशाद मेरठ शहर के बच्चा पार्क पर कोटक महिंद्रा बैंक में सेल्स मैनेजर है।

इरशाद ने बताया कि वह रात में अपने साथी फिरोज के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर बुढ़ाना जा रहे थे। जब वह हहाईवे पर नानू गांव के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने जो पीछे बैठा हुआ था उसने मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।

पीड़ित इरशाद ने बताया कि रात को पुलिस ने मोबाइल बरामदगी का आश्वासन दिया था। जब बुधवार को वह थाना सरधना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने लूट के बजाय मोबाइल गुम हो जाने की तहरीर देने का दबाव बनाया। उधर पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

ये भी जरूर पढ़ें—

डीएम साहब बचाओ, डूब गया मेरठ

खेल शिक्षा में डिजिटल युग की शुरुआत: मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विवि और इनफ्लिबनेट के बीच हुआ एमओयू

बम बम भोले के उद्घोष से गूंजे ​शिवालय, भक्तों ने किया जला​भिषेक

लोक मोर्चा ने बिगाड़ दे विपक्षी दलों की चाल, भाजपा के कोर वोट पर साधा है निशाना

कांवड़ियां बनकर पहुंचते थे ​शिविरों में करते थे मोबाइल और पर्स चोरी, पकड़े गए
चारों ही आरोपी दूसरे संप्रदाय से, माहौल बिगाड़ने की फिराक में

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान मोबाइल व पर्स चोरी और माहौल खराब वालों पर पुलिस निगाहें गड़ाई बैठी थी। एक दिन पहले ही सीएम ने मेरठ में ऐसे लोगों का ​जिक्र किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के बाद ऐसे लोगों के फोटो सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करके कार्रवाई की बात कही थी उधर उप्र के डिप्टी सीएम कांवड़ यात्रा में घटनाओं को अंजाम देने वालों पर सपाई होने का आरोप लगा चुके हैं। मुजफ्फरनगर की पुलिस ने ऐसे पांच लोगों को गिरफ्तार करके आरोपियों के ​खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ये बदमाश हिंदू नाम रखकर व कांवड़ियों के वेश में कांवड़ शिविर में घुसकर सामान चोरी करते थे। इनमें लद्धावाला निवासी आसिफ व केवलपुरी निवासी आबिद हिस्ट्रीशीटर हैं। आबिद पर 2023 में 72 मोबाइल चोरी करने के आरोप हैं।

आरोपियों ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिले में घटनाएं की हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर, उनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इनके अलावा इनके साथ सुहैल उर्फ चोकड़ उर्फ शेरखान निवासी लद्दावाला, आसिफ निवासी आयशा मस्जिद के पास शाहबुद्दीनपुर रोड शादाब निवासी कूकड़ा मंडी, थाना नई मंडी को भी गिरफ्तार किया गया है ।

ये भी पढ़ें

बहसूमा थाने के सामने कांवड जल खंडित करने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जाम लगाने पहुंचे

गंगनहर में बहते रहे शव, सरधना पुलिस ने किया नजर अंदाज

रेलवे की किसी भी जानकारी के डायल करें हेल्पलाइन नंबर 139

बहसूमा थाने के सामने कांवड जल खंडित करने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जाम लगाने पहुंचे
रविवार शाम हुई थी घटना, सोमवार को जाम लगाने को सड़क पर उतरे लोग

मेरठ। रविवार की शाम बहसूमा थाने के सामने बाइक की साइड लगने से खंडित हुए कांवड़ के जल को लेकर कांवड़ियों ने सोमवार को भी नाराजगी जतायी। कुछ कांवड़ियांइक्टठा होकर बहसूमा बाईपास तिराहे पर पहुंचे गए और जाम लगाना शुरू कर दिया। जाम की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची कांवड़ियों ने बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग रख दी। पुलिस ने कांवड़ियां परिवार से तहरीर ली और समझा बुझाकर शांत किया।

पुलिस ने बताया कि रविवार देर शाम ह​स्तिनापुर जे ब्लॉक निवासी चिकित्सक और उनका बेटा राहुल कांवड़ लेकर आ रहे थे। थाने के सामने पहुंचने पर एक अज्ञात बाइक सवार ने कांवड़ में साइड मार दी। कांवड़ियों ने जल खंडित होने की बात कहकर हंगामा कर दिया था । उस समय पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था।

चिकित्सक परिवार कस्बे में ही एक कांवड़​शिविर में रुका था। सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे वह कुछ कांवड़ियों को साथ लेकर बहसूमा बाईपास तिराहे पर जाम लगाने पहुंच गया। थाना प्रभारी इंदु वर्मा पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और डॉक्टर परिवार से तहरीर की मांग की और चार दिन में जांच के उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के इस आश्वासन के बाद ही जाम खुला।

पे भी पढ़ें

गंगनहर में बहते रहे शव, सरधना पुलिस ने किया नजर अंदाज

रेलवे की किसी भी जानकारी के डायल करें हेल्पलाइन नंबर 139

गंगनहर में बहते रहे चार शव, सरधना पुलिस ने किया नजर अंदाज
सरधना पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध हैं क्षेत्रवासी

मेरठ। हरिद्वार हर की पोड़ी से होते हुए मेरठ से गुजर रही गंगनहर में सोमवार को एक दो नहीं ब​ल्कि चार शव बहते दिखे। लोगों की भीड़ जुट गई मौके पर सरधना पुलिस भी पहुंची ।पुलिस ने शवों को नहर से निकलवाने की बजाय। मौके पर इक्टठाभीड़ पर ही बरस पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। साथ ही आरोप लगाया कि गंगनहर में आए दिन शव बहते दिखते हैं लेकिन पुलिस नहीं निकालती है।

सरधना थाना क्षेत्र की अटेरना पुलिस चौकी के सामने गंगनहर में आगे पीछे चार शव पानी में तैरते दिखाई दिए। चारों शव कुछ कुछ देरी अंतराल से बह रहे थे। शवों को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वह कम से कम दो या तीन दिन पहले के हों शवों को गंगनहर में बहता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने शवों को गंगनहर से निकलवाने की पहल करने की बजाय भीड़ को ही मौके से भगाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वापस लौट गए थाना प्रभारी ने न तो अपनी जिम्मेदारी समझी और न ही उनकी मानवता जगी।

गंगनहर में बहते शव और पुलिस की कार्यप्रणाली की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आए दिन ऐसा रवैया अपनाती रही है। हाल ही में सरधना पुल,मानपुरी गांव, अहमदाबाद के सामने भी तीन शव बहते दिखे थे, उसपर भी पुलिस सीमा विवाद में फंस गई थी और शव बह गए थे ।गंगनहर में आए दिन शव बहते हैं, लेकिन पुलिस उनको निकालना गवारा नहीं समझती है

पे भी पढ़ें

रेलवे की किसी भी जानकारी के डायल करें हेल्पलाइन नंबर 139

नवाबगढ़ी में नया मामला, मिठाई ​खिलाकर बच्चों को जाने का प्रयास
दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने धुना और पुलिस को सौंपा

मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी में उवैश और रिहान की तांत्रिक द्वारा हत्या किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि शुक्रवार को गांव के लोगों ने बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों को जमकर धुना। सूचना पर थोड़ी ही देर में गांव की भीड़इक्टठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी दोनों युवकों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ ने पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

बता दें कि नवाबगढ़ी गांव के एक तांत्रिक असद ने उवैश और रिहान की हत्या कर दी। इनमें से एक का शव बरामद हुआ था तो दूसरे के बाल व कपड़े। गांव से कुछ अन्य लापता बच्चों के शवों की तलाश में दो दिन पहले ही गांव वालों की मांग पर तांत्रिक के घर की भी खुदाई करायी गई, लेकिन पुलिस को कुछ सबूत नहीं मिला। नवाबगढ़ी के परिवारों में घटना के बाद से बेहद गुस्सा है।

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय दो संदिग्ध युवक गांव में घूम रहे थे। वह एक बच्चे को मिठाई का लालच देकर ले जाने लगे। संदेह होने पर दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में यह सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सभी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों आरोपियों की धुनाई शुरू कर दी। उधर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना सरधना पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के आरोपों की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें–

मंत्री जी, निगम के अ​धिकारी कर रहे हैं सरकार को बदनाम, गोशाला में भूखी मर रही हैं गाय

मेरठ में उमड़ाकांवड़ियों का सैलाब, ​शिवभक्तों के बीच पहुंचे रामायण के राम

चौ. चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर नानू पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अलवर के कांवड़ियां की मौत
मेरठ के सरधना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर नानू नहर के पुल के पास अज्ञात वाहन ने राजस्थान के अलवर निवासी कांवडिया 45 वर्षीय लेखराम पुत्र गोकुल को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से कांवडियों ने रोष जताया। प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

कांवड़िया लेखराज अपने कुछ सा​थियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। वह चौ. चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर की पटरी पर अपना सफर तय कर रहा था। सोमवार की रात्रि में वह विश्राम करने के लिए नानू नहर के पुल के समीप रुका। जब वह विश्राम कर रहा था तो एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें लेखराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। कांवड़ियों की मौत की सूचना थोड़ी ही देर में अन्य कांवड़ियों तक भी पहुंच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लिया। आनन फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी वाहन चालक की तलाश करने की बात कर रही है। लेखराज की मौत की सूचना उसके साथी कांवड़ियों ने उनके परिवार वालों को दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें–

घर के बाहर बैठे तीन बच्चों के पिता को मार दी गोली

खुशखबरी, बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाना हैं तो 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

पूर्वोत्तर भारत को मिली नई रफ्तार : बइरबी–सायरंग रेल लाइन से मिजोरम में बहेगी विकास की बयार

घर के बाहर बैठे तीन बच्चों के पिता को मार दी गोली
व्य​क्ति के सिर में भी लगी है गोली, मेरठ मेडिकल में भर्ती

मेरठ में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। अपराधी आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की रात्रि लगभग नौ बजे मवाना कस्बा ​के तिहाई मोहल्ले में घर के बाहर बाइक पर बैठे तीन बच्चों के पिता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली व्य​क्ति के सिर में लगी है। गोली लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों में हड़कंपमच गया। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पहले घायल को मवाना सीएचसी ले गई, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मेरठ लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

कस्बे के तिहारी मोहल्ले में 30 वर्षीय सुनील पुत्र चेतराम का परिवार रहता है। वह मजदूरी करता है। इसके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है​ कि वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर एक बाइक पर बैठा था। तभी दो बदमाश बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे और उसपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकले।लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस घायल की भी कुंडली खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या उसकी किसी से रंजिश थी। या फिर कोई और कारण है।

ये भी पढ़ें–

खुशखबरी, बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाना हैं तो 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

पूर्वोत्तर भारत को मिली नई रफ्तार : बइरबी–सायरंग रेल लाइन से मिजोरम में बहेगी विकास की बयार

तांत्रिक क्रिया के लिए कर दी दो बच्चों की हत्या, एक शव बरामद तो दूसरे के बाल
सरधना के गांव नवाबगढ़ी का है मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी में तंत्रिकक्रिया के लिए दो मासूम बच्चों की बली दे दी गई। पुलिस ने एक बच्चे का शव व दूसरे के बाल व कपड़ेबरमद किए हैं। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। जिसको पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को मानसिक रोगी भी बताया जा रहा है।दो बच्चों के हत्या की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने पहले भी 11 वर्षीय रिहान का अपहरण किया गया था। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार वाले भी काफी तलाश के बाद शांत बैठ गए। जब शनिवार को आरोपी पर गांव के ही 14 वर्षीय उवैश के अपहरण करने और हत्या करने का आरोप लगा तो पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रजवाहा के पास नई बस्ती से उवैश का शव भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली तो तीन महीने पहले अपहरण हुए रिहान की हत्या का भी पर्दाफास हो गया। रिहान के कपड़े और बाल भी आरोपी के घर से मिले। जिस प्रकार से दोनों बच्चों की हत्या की गई है, उससे लोग इस मामले को तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देख रहे हैं। शव के पास से तंत्र विद्या का कुछ सामान धनिया आदि सामग्री भी बरामद की गई है। थाना सरधना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है। हर पहलु पर इसकी जांच चल रही है। अगर इसके साथ अन्य कोई व्य​क्ति पाए जाते हैं तो उनके ​खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के इस कदम के खुलासे के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों के ​खिलाफ तहरीर मिल गई है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

ये भी जरूर पढ़ें–

रेलवे भर्ती में ऐतिहा​सिक सुधार: अब नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा

बदमाशों ने 85 साल के दंपति को बंदक बनाकर गहने और नकदी लूटी
दोनों वृद्धों से पहले लूटपाट की और जाते समय पैर छूकर लिया आर्शीवाद

मेरठ। मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के नंगली ईशा गांव में 18 माह में दूसरी बार एक दंपति को घर में बंधक बनाकर नकदी, गहने और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए नकाब पहने थे। बदमाशों ने पहले एक घंटे तक घर खंगाला, उसके बाद छत पर सो रहे वृद्ध पति पत्नी से गहने और रुपये लिए। जाते समय दोनों के पैर छूकर संस्कारवान और करीबी होने का भी संदेह पैदा कर ​गए। पीडि़त परिवार के लोग भी बदमाशों को करीबी ही मानकर चल रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में लगी है।

नेशनल हाईवे 34 पर नंगली ईशा गांव 85 वर्षीय वेद प्रकाश चौहान अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ रहते हैं। वह मवाना चीनी मिल से सेवानिवृत्त हैं। वेदप्रकाश ने बताया कि शनिवार की रात्रि में जब वह पति-पत्नी घर की छत पर सो रहे ​थे तो रात को करीब 12 बजे तीन नकाबपोश बदमाश छत पर आ गए। बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। एक बदमाश उनके पास रहा जबकि दो बदमाश जीने का दरवाजा खोलकर नीचे घर की तलाशी लेने गए। बदमाशों ने करीब 12 हजार रुपये ज्वैलरी और एक मोबाइल फोन लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश घर के मुख्य दरवाजे से होकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद वेद प्रकाश ने गांव में अपने भतीजे अनुज को सूचना दी। उसी समय पुलिस को भी डायल -112 पर सूचना दी गई। सुबह को उन्होंने गाजियाबाद में बेटे रविश चौहान को घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि जिस प्रकार से बदमाश नकाब पहनकर घटना को अंजाम देने पहुंचे और जाते समय पैर छूकर गए तो उससे लगता है कि बदमाश करीबी हो सकते हैं। जिन्होंने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को ढका हुआ था। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी जरूर पड़ें–

दो छात्राओं से बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े लूटा पर्स

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा न जाए: सीएम

दो छात्राओं से बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े लूटा पर्स
आरजी इंटर कॉलेज की थी छात्राएं, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ शहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजी इंटर कॉलेज की दो छात्राओं से पर्स लूट लिया। छात्राएं अपना दा​खिला कराकर कॉलेज से वापस लौट रही थी। दिन दहाड़े पर्स लूट की सूचना से थाना सिविल लाइन पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में देर शाम तक जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी। पुलिस का दाव है कि आरोपी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।

गढ़ रोड ​स्थित मेडिकल थाना क्षेत्र के जयभीम नगर की छात्रा मेघा व निशा आरजी इंटर कॉलेज में दाखिला कराने आयी थी। वह दाखिला लेने के बाद वापस घर की तरफ पैदल जा रही थी। कॉलेज से कुछ दूरी पर ही पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनसे पर्स छीन लिया। छात्राओं का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।

इनमें से एक छात्रा गिरकर घायल भी हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश में टीम बनायी गई है। शहर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बदमाश पुलिस से बच नहीं पाएंगे।

ये भी जरूर पड़ें–

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा न जाए: सीएम