रोडवेज बसों के चालक व परिचालकों पर ​शिकंजा – Hindimeinjaankari

रोडवेज बसों के चालक व परिचालकों पर ​शिकंजा, अना​धिकृतधाबों पर नहीं रोक सकेंगे बस
उत्ताखंड परिवहन के महाप्रबंधक ने जारी किया पत्र, जुर्माना वसूले जाने की भी चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड की रोडवेज बसें अब आपको अना​धिकृत ढाबों पर खड़ी नजर नहीं आएंगी। न ही अब बस यात्रियों की जेब पर डांका पड़ेगा। क्योंकि उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालक पवन मेहरा ने आदेश जारी कर दिए हैं। अगर अना​धिकृत बस रोकने की ​शिकायत मिलती है तो चालक व परिचालक पर जुर्माना लगेगा और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

परिवहन निगम ने रोडवेज बस यात्रियों की सुरक्षा और अच्छे भोजन की व्यवस्था के लिए कुछ ढाबे ही नि​​श्चित किए हुए हैं। लेकिन आरोप है कि उत्तराखंड रोडवेज बस चालक व परिचालक मनचाहे धाबों पर बस रोकते हैं। इन होटलों पर कई बार यात्रियों के साथ अभद्रता की ​शिकायतें रहती हैं। बस चालक परिचालकों की मनमानी लगातार चल रही है। जिससे यात्री परेशान हैं। इसकी ​शिकायत सरकार से की गई तो परिणाम सामने आ गया।

महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि देहरादून-दिल्ली मार्ग पर ऋषिकेश, हरिद्वार व श्रीनगर की दिल्ली जाने वाली साधारण बसें केवल दीपमाला ढाबा, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में रुकेंगी।

दिल्ली से देहरादून आते वक्त ये बसें पंच गंगा ढाबा भैंसी खतौली कट, खतौली बाईपास पर रुकेंगी। नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली जाने वाली काठ गोदाम व हल्द्वानी डिपो की वॉल्वो बसें दिल्ली वाइब्स गजरौला मुरादाबाद रोड अमरोहा में रुकेंगी। देहरादून-नैनीताल, टनकपुर की साधारण बसें आनंद ढाबा, दाउदपुर हाजी नजीबाबाद पर रुकेंगी।

देहरादून या हरिद्वार से अंबाला, चंडीगढ़ जाने वाली बसें हिमाचल ढाबा मनका मनकी, बरारा, अम्बाला में रुकेंगी। लौटते वक्त चंडीगढ़ ढाबा मनका मनकी में ही रुकेंगी। देहरादून से दिल्ली जाने वाली ग्रामीण, रुड़की, पर्वतीय डिपो की बसें शिवा पंजाबी टूरिस्ट ढाबा, खतौली में रुकेंगी। दिल्ली से देहरादून लौटने वाली यही बसें संगम टूरिस्ट ढाबा खतौली में रुकेंगी।