सरकार अगले कुछ महीने में केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

सरकार इस साल की दूसरी छमाही के लिए DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

जनवरी से जुलाई 2023 तक की पहली छमाही में भी डीए और डीआर में चार फीसदी का इजाफा किया गया था।

अगर दूसरी छमाही में चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 46% तक पहुंचेगा।

दूसरी छमाही के लिए डीए में बढ़ोतरी की मंजूरी सरकार सितंबर या अक्टूबर में दे सकती है।

अगस्त में भी इस बार बढ़ोतरी की घोषणा की संभावना है।

DA सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का हिस्सा है।

महंगाई दर को देखते हुए सरकार DA में इजाफा करती है।

 बढ़ते हुए डीए से कर्मचारियों की महीने की सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

सरकार ने साल 2022 की दूसरी छमाही में भी DA में 4 फीसदी का इजाफा किया था।