- माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने महाराजा भागीरथ का जन्मोत्सव मनाया
हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ ने कहा कि इसी स्थान से एक गंगा की धारा हर की पौड़ी जा रही है। इसी धारा पर स्वामी सर्वानंद घाट है। यही गंगा की धारा दिल्ली तक जल आपूर्ति के नाम से भी जानी जाती है। महाराजा भागीरथ द्वारा धरती पर लाई गई पतित पावनी मां गंगा के जल में स्नान करने से सभी के पाप कट जाते हैं।

सोमवार को संस्था की ओर से हरिद्वार स्थित भूपत वाला में महाराजा भागीरथ के जन्मोत्सव पर बिंदु स्थान पर हवन यज्ञ के साथ भंडारा किया गया। सबसे पहले महाराजा भागीरथ की प्रतिमा को दूध और गंगाजल से नहलाया गया और अंग वस्त्र धारण कराए गए। महाराजा भागीरथ के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
इस अवसर पर संगीता प्रजापति ने कहा कि यहां की शांति और सुंदरता मनमोहन लेती है। शासन प्रशासन को चाहिए कि इस स्थान का सौंदर्य करण किया जाए। संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि महाराजा भागीरथ के स्थान को भागीरथ घाट बनाने की मांग करते हैं। इस अवसर पर सहारनपुर निवासी जल सिंह सैनी, शामली से रमेश सैनी, नीटू पांचाल, जिला मंत्री सोनिया, जिला मंत्री प्रीति, आदि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी जरूर पढ़ें—