- नई व्यवस्था 24 जुलाई से लागू होगी
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कई ट्रेनों के कानपुर सेंट्रल स्टेशन (CNB) पर होने वाले स्टॉपेज को गोविंदपुरी स्टेशन (GOY) पर स्थानांतरित कर दिया है। यह बदलाव ऑपरेशनल कारणों (यानी संचालन संबंधी कारणों) की वजह से किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें। यह बदलाव 24 जुलाई 2025 से शुरू होकर 30 जुलाई 2025 तक क्रमिक रूप से लागू होंगे। इससे वे सभी यात्री प्रभावित होंगे जो कानपुर सेंट्रल से चढ़ते या उतरते हैं।

रेलवे का उद्देश्य भीड़ कम करना और समय की बचत
कानपुर सेंट्रल स्टेशन एक व्यस्त और प्रमुख जंक्शन है, जहां रोजाना हजारों यात्री चढ़ते-उतरते हैं। कई बार यहां भीड़ और ट्रेनों की लेटलतीफी बड़ी समस्या बन जाती है। इसीलिए रेलवे ने फैसला लिया है कि कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टॉपेज को पास के ही गोविंदपुरी स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया जाए।
गोविंदपुरी स्टेशन न केवल कानपुर का वैकल्पिक स्टेशन है, बल्कि वहां पर ट्रेनों की गति और संचालन को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक किया है, उन्हें अब गोविंदपुरी स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी या वहीं उतरना होगा। यात्रा से पहले अपने टिकट की स्थिति और ट्रेन की जानकारी आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जांच लें।
नीचे जाने वाली ट्रेनें (डाउन ):
क्रम ट्रेन संख्या रूट पहले स्टॉपेज (CNB) नया स्टॉपेज (GOY) लागू तिथि
1 12379 सियालदह – अमृतसर 03:05–03:1003:05–03:10 25.07.2025
2 12329 सियालदह – आनंद विहार टर्मिनल 03:05–03:1003:05–03:10 29.07.2025
3 12443 हल्दिया – आनंद विहार टर्मिनल 03:05–03:1003:05–03:10 24.07.2025
4 22970 बनारस – ओखा 03:25–03:3003:25–03:30 26.07.2025
5 12581 / 22581 बनारस / बलिया – नई दिल्ली 03:45–03:5003:50–03:55 24.07.2025
6 22449 गुवाहाटी – नई दिल्ली 06:25–06:3006:30–06:35 26.07.2025
7 14619 अगरतला – फिरोजपुर कैंट 06:25–06:3006:30–06:35 24.07.2025
8 22427 बलिया – आनंद विहार टर्मिनल 06:25–06:3006:30–06:35 27.07.2025
9 12801 पुरी – नई दिल्ली 21:55–22:0022:00–22:05 24.07.2025
नीचे जाने वाली ट्रेनें (अप ):
क्रम ट्रेन संख्या रूट पहले स्टॉपेज (CNB) नया स्टॉपेज (GOY) लागू तिथि
1 12380 अमृतसर – सियालदह 01:10–01:1501:00–01:05 27.07.2025
2 12330 आनंद विहार – सियालदह 01:10–01:1501:00–01:05 30.07.2025
3 12444 आनंद विहार – हल्दिया 01:10–01:1501:00–01:05 29.07.2025
4 12802 नई दिल्ली – पुरी 04:00–04:0503:55–04:00 24.07.2025
5 12582 / 22582 नई दिल्ली – बनारस / बलिया04:25–04:3004:20–04:25 24.07.2025
6 22450 नई दिल्ली – गुवाहाटी 05:20–05:2505:10–05:15 27.07.2025
7 14620 फिरोजपुर कैंट – अगरतला 05:20–05:2505:10–05:15 28.07.2025
8 22428 आनंद विहार – बलिया05:20–05:2505:10–05:15 26.07.2025
9 22969 ओखा – बनारस 19:30–19:3519:20–19:25 25.07.2025
ये भी जरूर पढ़ें–