- एनसीआरटीसी ने नमो भारत स्टेशनों पर कराएगा आर्टवर्क
दिल्ली। एनसीआरटीसी के नमो भारत के आनंद विहार और बेगमपुल स्टेशन पर भारतीय संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मेरठ के बेगमपुल स्टेशन पर1857 की क्रांति की झलक भी देखने को मिलेगी। एनसीआरटीसी का उद्देश्य है कि यात्रियों को स्टेशनों पर बनी कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और देश भक्ति की झलक देखने को मिले। इसके लिए एनसीआरटीसी ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन स्टेशनों पर तैयार की जाने वाली कलाकृतियां यात्रियों को प्रेरित करेंगी और उन्हें एक यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी।

स्टेशनों के लिए निर्धारित थीम
आनंद विहार स्टेशन पर सूर्य नमस्कार, योग मुद्राएं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य, भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव।
बेगमपुल स्टेशन पर 1857 का स्वतंत्रता संग्राम और मेरठ में क्रांतिकारी गतिविधियां, भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ की ऐतिहासिक भूमिका को समर्पित कलाकृति होंगी।
यह कलात्मक प्रयास भारत के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक ट्रांज़िट अनुभव को मिलाकर नमो भारत स्टेशनों की पहचान को और अधिक समृद्ध बनाने में सहयोग करेगा।
ये भी पढ़ें–