दो देशों के कानून ने सना को कर दिया पति और बच्चों से दूर

दो देशों के कानून ने सना को कर दिया पति और बच्चों से दूर
  • बच्चों को भेज दिया पाक, मा सना को सरहद पार जाने की नहीं दी अनुमति

मेरठ। पाकिस्तान की करनी को पाक के नागरिक भर रहे हैं। काफी समय से भारत की धरती पर खुली हवा में सांस ले रहे पाकिस्तानियों को अब भारत का कानून सरहद पार भेज रहा है। कानून के तहत कई परिवार एक दूसरे से जुदा हो गए हैं। ऐस ही मामला सरधना की सना का भी है। सना के दो बच्चों को पाकिस्तान उसके पिता के पास भेज दिया गया है, लेकिन कानून ने सना को सरहद पार पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी। उसको बाघा बॉडर से वापस सरधना लौटना पड़ा।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानियों के ​खिलाफ सख्त हो गया है। हो भी क्यों नहीं देश की सुरक्षा का जो सवाल है। पहलगाम की घटना में पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ सामने आया है। भारत सरकार ने देश में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को वापस पाक लौटने की चेतावनी दी हुई है। उसी दिन से लगातार पाक नागरिक वापस लौट रहे हैं।

सरधना कस्बे के मोहल्ला घोसियान निवासी सना की शादी पाकिस्तान में हुई थी। 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से अपने दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। सना भारतीय वीजा होने के चलते पाकिस्तान के कराची स्थित ससुराल वापस नहीं लौट पाई। जबकि सोमवार को उसने दोनों बच्चों को वाघा बॉर्डर पर ससुरालियों को सौंप दिया गया। उसको नहीं पता था कि पाकिस्तान कोई आतंकी घटना करेगा और उसको अपने पति व बच्चों से अलग होना पड़ेगा। जबकि सना को अटारी बॉर्डर से वापस उसके मायके भेज दिया है। सना की माने तो अभी उसके बच्चों का 27 दिन का वीजा बचा था। उसे जल्द बच्चों के पास जाने की उम्मीद है।

पाकिस्तान में बुआ के बेटे के साथ हुई थी शादी

सना की बुआ इद्दो पाकिस्तान के कराची में रहती है। 2020 में सना का निकाह बुआ के बेटे बिलाल के साथ हुआ था। निकाह के बाद वह पहली बार 2022 में एक महीना के वीजा पर भारत आई थी। अब दूसरी बार 14 अप्रैल को 45 दिन का वीजा लेकर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर सरधना में अपने माता पिता से मिलने आयी थी।

ये भी जरूर पढ़ें–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *