- 18 अगस्त 2025 से 17 फरवरी 2026 तक लागू होगी नई व्यवस्था
नई दिल्ली। रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गोल्डन टेंपल मेल का स्थान परिवर्तन किया है। हालांकि यह नई व्यवस्था आगामी 18 अगस्त से लागू होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने यह कदम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया है। उत्तर रेलवे ने अब 12903 और 12904 गोल्डन टेंपल मेल, जो अभी तक मुंबई सेंट्रल स्टेशन से चलती थी, वह बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। बोरीवली से अमृतसर के बीच किसी भी स्टेशन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नई व्यवस्था 18 अगस्त 2025 से 17 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी।

बदलाव का पूरा विवरण एक नजर में
ट्रेन नंबर पुराना टर्मिनल नया टर्मिनल रवाना/आगमन समय
12903 मुंबई सेंट्रल बांद्रा टर्मिनस प्रस्थान – शाम 6:45
12904 मुंबई सेंट्रल बांद्रा टर्मिनस आगमन – रात 11:55
ये भी जरूर पढ़ें–