नमो भारत ट्रेन में छूट गया सामान तो मिलेगा सुर​क्षित

नमो भारत ट्रेन में छूट गया सामान तो मिलेगा सुर​क्षित
  • “लॉस्ट एंड फाउंड” सेंटर की मदद से खोई हुई वस्तुएं होंगी वापस

दिल्ली। अगर आप नमो भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं औरआपका कोई कीमती सामान जैसे मोबाइल, लेपटॉप या अन्य कोई सामान ट्रेन में छूट गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपका सामान “लॉस्ट एंड फाउंड” सेंटर की मदद से सुर​क्षित वापस मिलेगा। एनसीआरटीसी द्वारा गाज़ियाबाद स्टेशन पर “लॉस्ट एंड फाउंड” सेंटर बनाया गया है।

WhatsApp Image 2025 06 24 at 11.14.20 PM

एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन के यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था शुरू की है। कई बार यात्रियों का सामान जल्दी में या फिर किसी भूलवश ट्रेन में छूट जाता है। यात्रियों को उनका सामान सुर​क्षित वापस मिले और रेल यात्रियों का विश्वास बढ़े। इसके लिए इस “लॉस्ट एंड फाउंड” सेंटर की मदद से अब तक यात्रियों द्वारा भूली गई 160 से अधिक मूल्यवान वस्तुएं जैसे लैपटॉप, स्मार्ट मोबाइल फोन, रिस्ट-वॉच, एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स, मेडिकल रिपोर्ट्स, कैश-युक्त वॉलेट्स, इयर बड्स, ब्लूटूथ डिवाइस, ट्रॉली बैग्स, आईपैड, कार और बाइक की चाबियां, किताबें और कपड़े समेत अन्य सामान वापस लौटाया है।

नमो भारत ट्रेन में तैनात ट्रेन अटेंडेंट्स की बेहद अहम भूमिका है। ये ट्रेन अटेंडेंट ही, ट्रेन में छूटी लावारिस वस्तुओं को मिलने पर तत्काल लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर पहुंचाने का काम करते हैं। ट्रेन में यात्रियों द्वारा भूली गई वस्तुओं समेत ट्रेन के अंदर की सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते हैं।

जांच पड़ताल के बाद ही मिलेगा वापस मिलेगा सामान

WhatsApp Image 2025 06 24 at 4.27.08 PM

नमो भारत कनेक्ट ऐप में मौजूद “लॉस्ट एंड फाउंड” सेंटर के विकल्प में जाकर यात्री नमो भारत स्टाफ को मिली वस्तुओं की सूची में अपने खोये हुए सामान की जानकारी हासिल करके सामान को वापस लेने के लिए दावेदारी कर सकते हैं। नमो भारत कनेक्ट ऐप में लॉस्ट एंड फाउंड विकल्प में जाकर अपनी वस्तु की पहचान करने के बाद यात्री गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन में बने लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में संपर्क कर सकते हैं।

सामान लौटाने के लिए निर्धारित वेरिफिकेशन के बाद उनका सामान उन्हें वापस मिल सकता है। इसके साथ ही यात्री सामान छूटने के बाद तत्काल जानकारी के लिए संबन्धित स्टेशन के कंट्रोलर से भी संपर्क कर सकते हैं। सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम के नंबर भी नमो भारत कनेक्ट ऐप के स्टेशन फेसिलिटीज़ ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यात्री नमो भारत के हेल्पलाइन नंबर 08069651515 पर भी कॉल करके अपने सामान से संबंध में सूचना दे व ले सकते हैं। स्टेशनों में छूटा सामान 24 घंटों के भीतर उसी स्टेशन से वेरिफिकेशन के बाद वापस लिया जा सकता है।

यात्री न सिर्फ़ नमो भारत ऐप के द्वारा अपने खोए या भूले हुए सामान की जानकारी पा सकते हैं, बल्कि जो यात्री नमो भारत ऐप का इस्तेमाल नहीं करते वे सीधे गाज़ियाबाद स्टेशन पर पहुंचकर लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में अपने सामान के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अगर यात्री का सामान लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में मौजूद होगा तो वहां से उनका सामान लौटा दिया जाएगा।

ये भी जरूर पढ़ें–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *