दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली सराय रौहिल्ला और मध्य प्रदेश के अशोक नगर के बीच एक विशेष समर ट्रेन 04004 और 04003 चलाने का निर्णय लिया है। जो सीमित फेरों में हजारों यात्रियों को राहत पहुंचाएगी। रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन का उद्देश्य उन यात्रियों को सुविधाजनक, सीधी और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है जो दिल्ली, फरीदाबाद, आगरा, ग्वालियर, झांसी और बीना जैसे स्टेशनों से होते हुए अशोक नगर की ओर सफर करना चाहते हैं।इस ट्रेन में हर वर्ग के यात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी, चाहे वह वातानुकूलित श्रेणी हो, शयनयान हो या सामान्य डिब्बे।

रेलवे की यह योजना सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है। सीमित समय और सीमित फेरे में चलाई जाने वाली इस गाड़ी की बुकिंग शीघ्र शुरू हो चुकी है और इसमें यात्रियों की भारी रुचि देखी जा रही है।
ट्रेन संचालन विवरण इस प्रकार है
04004 दिल्ली सराय रौहिल्ला → अशोक नगर
प्रस्थान: 7 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे
पहुंच: 8 जुलाई की तड़के 4:00 बजे अशोक नगर
——————————————————-
04003 अशोक नगर → दिल्ली सराय रौहिल्ला
प्रस्थान: 11 जुलाई को शाम 17:00 बजे
पहुंच: 12 जुलाई की सुबह 7:45 बजे दिल्ली सराय रौहिल्ला
ट्रेन की विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है
स्टेशन का नाम गाड़ी संख्या 04004 आगमन और प्रस्थान गाड़ी संख्या 04003 आगमन प्रस्थान
दिल्ली सराय रौहिल्ला — 12:15 —- 07:45
फरीदाबाद 13:45 13:47 —- 06:23 – 06:25
आगरा छावनी 16:30 16:35 —- 02:35- 02:40
ग्वालियर 18:45 18:50 —- 23:30- 23:35
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 21:25 21:30—-22:10- 22:15
बीना 01:50 (08 जुलाई) 02:50 —- 18:40- 19:10
अशोक नगर 04:00 — — 17:00
ये भी जरूर पढ़ें—–