- रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, देखकर ही निकलें यात्री
नई दिल्ली। सावधान अगर आप 20 और 21 मई को रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जाग जाइए। क्योंकि दिल्ली–अंबाला रेल सेक्शन के करनाल स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल की कमीशनिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं।
21 मई को ये रद्द रहेंगी ट्रेनें
14680 अमृतसर – नई दिल्ली
14681 नई दिल्ली – जालंधर सिटी
14679 नई दिल्ली – अमृतसर
14682 जालंधर सिटी – नई दिल्ली
64465 नई दिल्ली – कुरुक्षेत्र ईएमयू
64454 कुरुक्षेत्र – दिल्ली ईएमयू
ये डायवर्ट की गई हैं ट्रेनें
अमृतसर से दिल्ली वंदे भारत (22488)
अमृतसर – मुंबई सेंट्रल (12926)
अमृतसर – कटिहार (15708)
धनबाद – जम्मूतवी स्पेशल (03309)
नांदेड़ – अंब अंदौरा (22709)
मुंबई सेंट्रल – अमृतसर (12925)
नांदेड़ – अमृतसर (12715)
इन ट्रेनों को चलाया जाएगा वैकल्पिक रूट से , करनाल, पानीपत, आदि कुछ स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी ट्रेन
20-21 मई को शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजिनेशन
कुछ लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले समाप्त होंगी या बीच के स्टेशन से शुरू होंगी, जैसे:
64465 (नई दिल्ली – कुरुक्षेत्र) → पानीपत तक ही
11841 (खजुराहो – कुरुक्षेत्र) → पानीपत तक
14508 (फाजिल्का – दिल्ली) → अंबाला तक
लेट चलेंगी ये ट्रेनें
चंडीगढ़ – नई दिल्ली (12046): 105 मिनट लेट
अमृतसर – कटिहार (15708): 90 मिनट लेट
अमृतसर – मुंबई सेंट्रल (12926): 80 मिनट लेट
पथानकोट – दिल्ली (22430): 165 मिनट लेट
अमृतसर – जयनगर (04652): 105 मिनट लेट
नियंत्रित ट्रेनें
इन ट्रेनों को यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए बीच में रोका जाएगा, जैसे:
12715, 14507, 22430, 12057, 20807, 22487 आदि
ये भी जरूर पढ़ें–