- सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना में सहारनपुर जंक्शन का कर दिया पुनर्विकास
- मेरठ नगर जंक्शन, मोदी नगर, मुज़फ़्फ़रनगर और रुड़की स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा
सहारनपुर। अरे वाह, ये हवाई अड्डा है या फिर सहारनपुर रेलवे स्टेशन। यहां तो सबकुछ बदल गया है। स्टेशन पर रूफ प्लाज़ा, सुंदर लैंडस्केपिंग, इंटर-मोडल कनेक्टिविटी, नया फ्रंट डिजाइन, बच्चों के खेलने की जगह, कीऑस्क, फूड कोर्ट जैसी कई मॉडर्न फैसिलिटीज दिख रही हैं। रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप देखकर हर रेल यात्री के मुंह से ये ही शब्द निकल रहे हैं। आप भी यहां आएंगे तो देखकर हैरान हो जाएंगे।
सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन अमृतसर–हावड़ा और दिल्ली–देहरादून रेल मार्ग पर है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके में जहां गन्ना उत्पादन अधिक होता है वहीं कई औद्योगिक सामानों के लिए जाना जाता है। सहारनपुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया रूप दिया गया है और मॉडर्न बनाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है।

पीएम ने एक साल पहले की थी पुनर्विकास की नींव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव रखी थी। इनमें सहारनपुर स्टेशन भी शामिल था। इन सभी स्टेशनों पर रूफ प्लाज़ा, सुंदर लैंडस्केपिंग, इंटर-मोडल कनेक्टिविटी, नया फ्रंट डिजाइन, बच्चों के खेलने की जगह, कीऑस्क, फूड कोर्ट जैसी कई मॉडर्न फैसिलिटीज दी जाएंगी। ये स्टेशन पर्यावरण के अनुकूल और दिव्यांगजन के लिए भी सुविधाजनक बनाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों की डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित है।
सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ये हो गई सुविधा
- एसी वेटिंग रूम का नवीनीकरण
- यूटीएस और पीआरएस हॉल का नवीनीकरण
- वेटिंग हॉल का नवीनीकरण
- 3 रिटायरिंग रूम्स का नवीनीकरण
- 4 टॉयलेट्स का नवीनीकरण (3 रिटायरिंग रूम्स के और 1 एसी वेटिंग रूम का)
- सर्कुलेटिंग एरिया का पुनर्विकास, जिसमें चौड़ीसड़कें और पैदल रास्ते (8531 वर्ग मीटर) बनाए गए
- सुंदर बनाए गए हैं एंट्री और एग्जिट गेट
- पार्किंग एरिया का विकास (3383.5 वर्ग मीटर)
नया एंट्रेंस पोर्च
- दिव्यांगजन के लिए टैक्टाइल पैदल रास्ता
- दिव्यांगजन के लिए 2 बुकिंग विंडो
- दिव्यांगजन पार्किंग की 2 जगह
- आसान दिशा-सूचक साइनबोर्ड
- एग्जीक्यूटिव लाउंज का नवीनीकरण
- प्लेटफॉर्म नंबर 4 की सतह में सुधार
- सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड
- मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड

इन स्टेशनों का भी होगा पुनर्विकास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मेरठ नगर जंक्शन, मोदी नगर, मुज़फ़्फ़रनगर और रुड़की स्टेशनों का भी सहारनपुर जंक्शन स्टेशन की तरह पुनर्विकास किया जाएगा।