राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाली अमर ज्योति पद यात्रा

राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाली अमर ज्योति पद यात्रा
  • हाथों में पार्टी का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, गाया वंदे मातरम

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व: राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर उतरकर अमर ज्योति यात्रा निकाली। सभी कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर वंदे मातरम गाते चल रहे थे।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर इकटठा हुए। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वंदे मातरम गाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजल, हरिकिशन अम्बेडकर ने अमर ज्योति पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

WhatsApp Image 2025 05 19 at 7.14.03 PM

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि पदयात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाई है कि इतनी बड़ी संख्या में सभी कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि देश में कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर देश में लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया। पदयात्रा में नईम राणा, अनिल प्रेमी, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, पार्षद इकराम चौधरी,सरताज चौधरी, महरुद्दीन चौधरी, राहत अली, प्रवीण जाटव, फुरकान अंसारी, मुस्तकीम, पवन थापा, जगदीश माथुर,अथर अली, आरिफ राजपूत, यासीन अंसारी, राकेश कुमार आदि शामिल है।

पद यात्रा इंदिरा चौक से प्रारंभ होकर, बुढ़नागेट, खैरनगर, छतरी वाला पीर, अहमद रोड़, प्यारेलाल अस्पताल, घंटाघर, मेनका सिनेमा, रेलवे रोड़ चौराहा, ईदगाहा चौराहा, मेट्रो प्लाजा, पुरानी दिल्ली चुंगी, माधवपुरम चौराहा, रिठानी, परतापुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *