खूब करो योग, जीवन भर रहो निरोग

खूब करो योग, जीवन भर रहो निरोग
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर तरफ योग ही योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे देश में सुबह चार बजे से ही योग करके अपने शरीर को निरोग बनाने का काम किया। देश के प्रधानमंत्री से लेकर सभी नामचिंह हस्तियां आम जनता के बीच योग करने पहुंच गए। सभी स्थलों से लोगों को योग करने और सदा निरोग रहने का संदेश दिया गया। बीमारियों से छुटकारा पाने में योग का बड़ा योगदान बताया। सोशल मीडिया पर भी दिन भर योग करने वाले लोगों की ही तस्वीरें तैरती रही। यानी पूरा देश योगमय हो गया।

WhatsApp Image 2025 06 21 at 5.14.47 PM

मेरठ कॉलेज के प्रांगण में उप्र सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह समेत 1150 लोगों ने योग किया। योग कार्यक्रम में महिला, बच्चे, बुजुर्ग और सभी युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्री ने योग से तन व मन स्वस्थ होने की बात कही।

WhatsApp Image 2025 06 21 at 5.14.48 PM

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से डिफेंस एंक्लेव के जोनल पार्क योग कार्यक्रम किया। कुमारी बिंदु, कीर्ति, नीतू ने सभी साधकों को योग कराया। पूनम , मीनाक्षी ने आसनों का प्रदर्शन किया। युवा प्रतीक ने हैरतअंगेज आसन कर सबको आश्चर्य चकित कर दिया।

WhatsApp Image 2025 06 21 at 6.45.17 PM

कार्यक्रम स्थल ऊं के उच्चारण से गूंजता रहा। जिला प्रभारी पतंजलि संजीव ने लोगों का एक्यूप्रेशर पद्धति से चिकित्सा की। कार्यक्रम संयोजक के रूप में भारत स्वाभिमान प्रभारी अजय नंदन शर्मा रहे।

WhatsApp Image 2025 06 21 at 9.27.07 AM 1

कार्यक्रम में सभासद बबीता खन्ना, डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक अध्यक्ष सुदेश राणा, ए ब्लॉक अध्यक्ष कर्नल अरुण कुमार, भाजपा महिला मोर्चा सचिव नीलम गिरी, डिप्टी एस पी धर्मवीर सिंह, आर्य समाज श्रद्धापुरी प्रधान एवं पतंजलि मेरठ के संरक्षक सोनवीर आर्य। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र चिकारा रहे। कार्यक्रम संचालन राज्य प्रभारी योग शिक्षक प्रशिक्षण विनोद चौधरी ने किया। सचिन ठाकुर,अनिल पांडे, विकास, शिवम मन, अक्षय, गौरव , प्रवीण, प्रतीक आदि ने पूरी व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *