मेरठ। कावंड यात्रा के दौरान मानक से अधिक ऊंचाई के डीजे कांवड़ लाने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए कांवड़ मार्ग पर चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। निगरानी और सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने तैयारियों को लेकर मंडल के सभी जनपदों के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। सभी जिलों से आए अधिकारियों ने कमिश्नर के सामने कांवड़ मेले की तैयारियों का रोड़मैप पेश किया।

मंडलायुक्त ने कहा कि समस्त कांवडमार्गां व मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए। सड़क की मरम्मत, झांडियो की छंटाई करा दी जाए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं। कांवड़ के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने वालों पर निगाह रखी जाए। बाइक एम्बुलेन्स की व्यवस्था अवश्य की जाए। उन्होंने कहा कि डीजे कांवड में डीजे की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो तथा डीजे में आपत्तिजनक गाने न बजाये जायें। उन्होने अधिकारियों को कम्यूनिकेशन प्लान साझा करने तथा रूट डायवर्जन की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आमजन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
डीआईजी ने सोशल मीडिया सैल बनाये जाने के निर्देश दिये। कांवड यात्रा के दौरान आयोजन एवं दुर्घटनाओं पर विशेष ध्यान रखने, सडक दुर्घटना, विद्युत दुर्घटना, पशुओं से होने वाली दुर्घटना, नहर में डूबना, खाने से होने वाली दुर्घटना तथा आग से होने वाली दुर्घटनाओं पर ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने कहा कि मेरठ में आठ मार्गों पर कांवडियों का आगमन होता है। जिसमें से पांच मार्ग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बैरिकेंडिंग, नहर पटरी की साफ-सफाई, शिविरो की संख्या, फूड सेफ्टी के लिए की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। वेन्डरों के चिन्हिकरण एवं वेंडर द्वारा सामान मनमाने रेट पर न बेचे जाने के निर्देश दिये गये हैं।
एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने बताया कि कांवड यात्रा के अंतिम तीन दिन अधिक भीडभाड वाले होते है। विद्युत विभाग से रोड क्रॉस करने वाले तारो की लोकेशन व ऊंचाई के संबंध में जानकारी मांगी गई है, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
ये भी पढ़ों —