मंत्री जी, मेरठ के विकास को दिया जाए विशेष पैकेज

मंत्री जी, मेरठ के विकास को दिया जाए विशेष पैकेज
  • उप्र सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को भेंट किया फरसा और परशुराम का चित्र

मेरठ। मंत्री जी, मेरठ के विकास के लिए विशेष पैकेज दिलाया जाए। ताकि देश की राजधानी के करीब शहर मेरठ को स्मार्ट बनाया जा सकते। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलुवालिया, अ​खिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज महासभा के पदा​धिकारियों ने काशी टोल पर पहुंचकर नगर विकास मंत्री को फरसा और परशुराम का चित्र भेंटकर स्वागत किया।

महापौर हरिकांत अहलुवालिया और पार्षद राजीव गुप्ता काले, अनिल शर्मा, अमन सिंघल, अवनीत शर्मा, अ​खिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज महासभा के पदा​धिकारी राकेश गौड़, अतुल दी​क्षित, ऋषभ पारासर, डा. सुबोध शर्मा, अमन शर्मा, अनिल वर्मा आदि सभी लोग इक्टठा होकर काशी टोल पर पहुंच गए। नगर विकास मंत्री बुधवार को सड़क मार्ग से होकर बिजनौर हूर्र नंगला में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल ​सिंह की मां के निधन होने पर पुष्पांजलि अर्पित करने जा रहे थे। एके शर्मा उप्र सरकार में नगर विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ की क्रांतिधरा पर आए। हालांकि वह मेरठ में टोल प्लाजा के अलावा किसी अन्य स्थान पर नहीं रुके।

WhatsApp Image 2025 07 16 at 9.59.35 PM

पार्षद उत्तम सैनी ने अ​धिकारियों की कार्यप्रणाली का सौंपा पुलिंदा

मेरठ नगर निगम के भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बिजनौर के हूर्र नंगला में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचने पर उप्र सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को निगम के अ​धिकारियों की कार्यप्रणाली का पुलिंदा सौंपा। उन्होंने कहा कि अ​धिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। टेंडर के नाम पर घोटाले किए जा रहे है। गोशाला में गोवंश मर रहे हैं, कोई देखने वाला नहीं है। अ​धिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *