न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर 30 मिनट के अंतराल से मिलेगी नमो भारत ट्रेन

न्यू अशोक नगरऔर आनंद विहार स्टेशन पर 30 मिनट के अंतराल से मिलेगी नमो भारत ट्रेन
  • नमो भारत ट्रेन सेवा में रखरखाव कार्य के कारण आंशिक बदलाव आज से

नई दिल्ली। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन सेवा में रखरखाव कार्य के कारण आंशिक बदलाव किए गए हैं। कुछ स्टेशनों पर 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।

WhatsApp Image 2025 05 01 at 7.30.04 PM 2

एनसीआरटीसी से मिली जानकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशनों पर यात्रियों को नमो भारत ट्रेनें अब 30-30 मिनट के अंतराल पर ही उपलब्ध होंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।

उधर साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक सेवा यथावत समय पर मिलेगी। रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें पूर्व की भांति चलती रहेंगी। एनसीआरटीसी का कहना है कि यात्री यात्रा के समय में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं और समय पर स्टेशन पर पहुंचें।

ये भी पढ़ें–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *