ओबीसी को 52 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिलाने के लिए निकला हूं: राजकुमार सैनी

ओबीसी को 52 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिलाने के लिए निकला हूं: राजकुमार सैनी

मेरठ में बोले लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी,जागो और अ​धिकार लो

मेरठ। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौ. राजकुमार सैनी ने कहा कि देश कीओबीसी जातियों को अ​धिकार लेने के लिए जागना होगा। 52 प्रतिशत हिस्सेदारी दिलाने के लिए हम देश में ओबीसी को जगाने निकला हूं। जब तक ओबीसी सांसद, विधायक, न्या​यधीश, कुलपति और अन्य सरकारी पदों पर नहीं पहुंचेंगे तब तक पिछड़ों का भला होने वाला नहीं है। हरियाणा के ओबीसी जाग गए। अब यूपी की बारी है।

उन्होंने शनिवार को मीनाक्षीपुरम स्थित सैनी फार्म हाउस में भारतीय मौर्य राजवंश के राजा महान अशोक सम्राट की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अति​थि कही। उन्होंने कहा कि अशोक सम्राट ने भारत पर राज किया। सैनी, मौर्य, कुशवाहा समाज का सुंदर इतिहास रहा है। जिसको समाज के लोग भूल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीति दल ओबीसी जातियों को छोटे छोटे पद देकर खुश करने का काम कर रहे हैं। ओबीसी और अल्पसंख्यकों को उनकी हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। संसद, विधान सभा, विधान परिषद्, न्यायाधीश, कुलपति आदि की कुर्सी पर पहुंचाने के नाम पर छला जा रहा है। ऐसे राजनीति दलों से बचने की जरूरत है।

अशोक सम्राट के बताए रास्ते पर चलने का दिलाया संकल्प

 भारतीय मौर्य राजवंश के राजा महान अशोक सम्राट की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम

उन्होंने महान अशोक सम्राट की जयंती के अवसर पर सभी लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि वह उनके दिखाए रास्ते पर चलकर अपने अधिकार लेने का काम करें। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सभी को अ​धिकार दिए। जागरूक न होने के कारण ओबीसी, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर कोई और ही कब्जा किए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले उप्र के विधान सभा चुनावों में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ओबीसी को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रत्येक विधान सभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुशील सैनी, हेमंत प्रधान, विनोद कुमार, मोहन सैनी, रविन्द्र सैनी, जगन सैनी, खेमचंद, अभिमन्यु त्यागी,अशोक सैनी’संगठन मंत्री राकेश सैनी गाजियाबाद अतर सिंह आर्य सैनी रविंद्र सैनी सूरज सैनी आदि मुख्य रहे।

ये भी पढ़ें—


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *