- पहलगाम की आतंकी घटना से ही से ही शुरू हुई पीएम की देशवासियों के साथ मन की बात
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों के साथ मन की बात की शुरूआत पहलगाम की घटना से ही की। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासियों के साथखड़ा है। पीएम ने कहा हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है।
पीएम ने कहा कि आज दुनिया देख रही है। पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने आतंकी घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इस हमले के दोषी और साजिश कर्ताओं को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पहलगाम में हुए इस हमले से मन में गहरी पीड़ा है।हमारे देश के लोगों में जो आक्रोश है वह पूरी दुनिया में भी है।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला, आतंक की सरपस्ती करने वालों की हताशा है। यह कायरता पूर्ण कदम रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही थी। वहां के स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी। निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी। विकास हो रहा था। पर्यटन मजबूत हो रहा था। लोकतंत्र मजबूत हो रहा था। देश ओर जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।
उन्होंने कहा कि आतंकी और आतंक के आका कश्मीर को फिर से तबाह देखना चाहते हैं। इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में देश की एकता, एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।