- विवि में पीएचडी कर रहा था छात्र हर्षित जानी
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में पीएचडी द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे राजस्थान निवासी छात्र हर्षित जानी 30 वर्ष की मृत्यु हो गई। हर्षित विश्वविद्यालय के चितरंजन भवन-2 छात्रावास के कमरा नंबर 27 में रहता था। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकने से मानी जा रही है। फिर भी मौत की वास्तवित जांच के लिए छात्र का शव रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विवि से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित हृदय रोगी था।उसको को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। विवि चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. विजय विश्वास का कहना है कि संभवतःपेसमेकर में तकनीकी खराबी के कारण हर्षित की हृदय गति रुकने से मौत हुइ है। उसके साथी छात्रों ने जब उसे बेहोशी हालत में पाया था तो उसे तत्काल विश्वविद्यालय चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस दुखद घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। विवि प्रशासन ने घटना की सूचना छात्र के परिवार वालों को दे दी है।
ये भी जरूर पढ़ें–