शहीद अनुज सैनी की लगेगी प्रतिमा

शहीद अनुज सैनी की लगेगी प्रतिमा
  • सैनी महापंचायत संगठन ने उपमुख्यमंत्री से प्रतिमा के लिए भूमि की रखी थी मांग
  • उप मुख्यमंत्री ने डीएम सहारनपुर को लिखा पत्र, शीघ्र मिलेगी भूमि

सहारनपुर। सीमा सुरक्षा बल के शहीद अनुज कुमार सैनी की शीघ्र ही प्रतिमा लगायी जाएगी। इसके लिएसैनी महापंचायत संगठन की ओर से उप्र के उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य ने हां कर दी है। साथ ही सहारनपुर जिला​धिकारी को पत्र लिखकर शहीद की प्रतिमा के लिए जमीन मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

सहारनपुर जिले के गांव सैदपुरा निवासी शहीद अनुज कुमार सैनी पुत्र चंद्र किरण सीमा सुरक्षा बल में नौकरी करते थे। चार अक्टूबर 2020 को बांग्लादेश सीमा पर गोलीबारी के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। जो कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान है। क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सैनी महापंचायत संगठन ने शहीद अनुज कुमार सैनी की प्रतिमा स्थापना करने का निर्णय लिया। इसके लिए भूमि आवंटित करने के लिए उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद को पत्र भेजा गया।

जिसपर डिप्टी सीएम ने अपना पत्र जारी करके जिला​धिकारी को निर्देश दिए हैं। सैनी महापंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुर सैनी का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन सैनी के निर्देश पर लिया। संगठन के प्रदेश महासचिव सुखदेव सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सैनी, प्रदेश सचिव सुबोध सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीरज सैनी, जिला मंत्री सचिन सैनी, जिला महामंत्री संदीप सैनी, कोषाध्यक्ष शुभम सैनी, जिला सचिव दीपक सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश सैनी आदि सभी ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताया है।

ये भी जरूर पढ़ें–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *