द दनादन… महिला को दौड़ादौड़ा कर पीटा

द दनादन... महिला को दौड़ादौड़ा कर पीटा

मेरठ के जवाहर नगर में महिला पर किया हमला

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड ​स्थित जवाहर नगर कालोनी में एक महिला को लाठी डंडों से दौड़ादौड़ाकर पीटा। किसी ने इस पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी गई। पीड़ित महिला ने मारपीट करने वालों पर नशीला पदार्थ बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Image 2025 05 18 at 10.34.42 PM

जवाहरनगर नशे के कारोबार के लिए जाना जाता है। महिला लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले चार लोग जबरन उसके घर के घुस आए। विरोध करने पर गाली- गलौज करने लगे। शोर मचाकर घर के बाहर भागी तो चारों हमलावरों ने उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट करते समय वह सड़क पर दौड़ाते रहे।

मारपीट में शरीर पर कई गंभीर चोटें आयी हैं। बीच- बचाव करने वाले लोगों को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। महिला ने बताया कि उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच का कार्रवाई की जाएगी।

ये भी जरूर पढ़ें–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *