- राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस व मवाना तहसील में सुनी महिलाओं की समस्याएं
- जनसुनवाई में न आने वाले अधिकारियों से मांगा जवाब
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि महिला उत्पीड़न जैसी शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाए। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सर्किट हाउस और मवाना तहसील में महिलाओं की समस्याएं सुनी। अनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को लेकर नाराजगी जतायी। ऐसे सभी अधिकारियों से जवाब भी तलब किया है।

डॉ. हिमानी अग्रवाल सुबह के समय सर्किट हाउस पहुंची। यहां पहले से ही पीड़ित महिलाएं अपनी अपनी समस्याएं लिए बैठी थी। महिलाओं ने एक एक करके अपनी समस्याएं रखी। डॉ. हिमानी महिलाओं की समस्याएं सुनती रहीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश देती रहीं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं वह ठीक नहीं है।
यहां से वह सीधे मवाना तहसील में जनसुनवाई करने पहुंची। यहां कम ही अधिकारी जनसुनवाई में पहुंचे। जिसको लेकर वह नाराज हो गई। उन्होंने मवाना पुलिस से भी महिला उत्पीड़न जैसी शिकायतों की जानकारी ली। इसके बाद वह मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने पहुंच गई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अपनी ड्यटी पूरी जिम्मेदारी और इमानदारी के साथ करें। चिकित्सकों की समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी हैं। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार, एसडीएम मवाना दीपक माथुर, थाना एएचटीयू प्रभारी अतुल कुमार सोनी आदि मुख्य रहे।
ये भी जरूर पढ़ें–