पिंजरे में कैद नहीं हुआ तेंदुआ, मटौर पावर ग्रिड कालोनी की झाडियों में छिपा

पिंजरे में कैद नहीं हुआ तेंदुआ, मटौर पावर ग्रिड कालोनी की झाडियों में छिपा

मेरठ। जंगल कटते जा रहे हैं, वन जीव जंतुओं के घरोंदे खत्म होते जा रहे हैं। ऊपर से बढ़ते तापमान के कारण वन्य जीवों ने आबादी की तरफ रुख कर लिया है। मेरठ में कई बार शहर के भीतर भी तेंदुआ पहुंच चुका है। बुधवार से नेशनल हाईवे 58 पर दौराला क्षेत्र ​स्थित मटौर पावर ग्रिड में तेंदुआ देखा जा रहा है। तेंदुआ कैमरे में कैद हो चुका है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया हुआ है, बृहस्पतिवार देर रात्रि तक वन विभाग को सफलता नहीं मिल पायी है। उधर कालोनी और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 05 28 at 8.32.58 PM

मटौर में पावर ग्रिड है। यहां आवासीय कालोनी भी है। परिसर में झाडियां आदि खड़ी हुई हैं। तेंदुआ जंगल से आकर इन झाडियों में छुप गया है। बुधवार को ही तेंदुआ कालोनी परिसर में घूमते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद कालोनी वासियों में दहशत उत्पन्न हो गई।

इसकी सूचना वन विभाग के अ​धिकारियों को दी गई। वन विभाग ने तेंदुएं को पकड़ने के​ लिए कालोनी में पिंजरा भी लगवा दिया है। उसके खाने के लिए मुर्गा भी टांग दिया गया है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार देर रात्रि तक तेंदुआ वन विभाग के जाल में नहीं फंस सका है।

यह भी जरूर पढ़ें—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *