मेरठ के रोहटा क्षेत्र में एक दिन पहले दो लोगों पर तमंचे से जानलेवा हमला करने वाला बृहस्पतिवार को पुलिस से मुठभेड़ में गोली का शिकार हो गया। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

एसपी देहात ने बताया कि चार जून को ताजिम निवासी ग्राम पूठखास थाना रोहटा ने मोहसीन व उसके साथी विशाल निवासी पूठखास पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। जिसमें दोनों लोग घायल हो गये थे। उसी समय से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना पुलिस पूठ नहर पुल से कटे रजवहे की पटरी पर गस्त कर रहे थे।
आजमपुर जंगल की पुलिया के पास पटरी पर एक व्यक्ति आता दिखायी दिया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को रुकने के लिये कहा। पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई तो एक गोली ताजिम के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रोहटा पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी ताजिम को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा
ये भी पढ़ें —