खुशखबरी: अब व्हाट्स एप पर ही पाओ परिवहन सेवाओं की जानकारी

खुशखबरी: अब व्हाट्स एप पर ही पाओ परिवहन सेवाओं की जानकारी
  • यूपी परिवहन विभाग की व्हाट्सएप पर चैटबॉट सेवा लोगों को बांट रही है सुविधा

मेरठ। खुशखबरी, अगर आप परिवहन विभाग से संबं​धित कोई जानकारी जैसे गाड़ी का परमिट जमा करने और वाहन की फिटनेस के नियम कायदे जानना चाहते तो अब आपको आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। बस केवल अपने मोबाइल में विभाग द्वारा जारी मोबाइल में नंबर 8005441222फीड करना होगा होगा। इसपर परिवहन संबंधी जो भी जानकारी के लिए आप लिखेंगे वही जानकारी आपको चंद ही पलों में मिल जाएगी । विभाग ने यह व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा संचालित कर दी है।

सरकार ने यह व्यवस्था जनता को दलालों से बचाने और घर बैठे हर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शुरू की है। इससे जनता का समय और धन दोनों ही बचेंगे। साथ ही अ​धिकारियों का समय भी बचेगा। उप्र सरकार की इस व्यवस्था को सराहा जा रहा है।

आप जिस भाषा में भी जानकारी चाहेंगे उसी भाषा में व्हाट्सएप पर मिलेगी। इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से नागरिक अब केवल व्हाट्सऐप पर संवाद करके वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं, चालान जानकारी एवं आवेदन की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे। इस संबंध में आरटीओ प्रवर्तन राजकुमार सिंह का कहना है क सरकार की यह व्यवस्था जनता और अ​धिकारी दोनों के फायदे की है। अब बड़ी संख्या में लोग घर बैठे ही मोबाइल व्हाट्सएप पर जानकारी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *