- बेटे को जन्म न देने पर पति था पत्नी से नाराज, दूसरी शादी करने का भी आरोप
मेरठ। सरकार ने भले ही मुस्लिम महिलाओं को तलाक से बचाने के लिए तीन तलाक का कानून बनाया हो, लेकिन मुस्लिम समाज के कुछ लोग सरकार के कानून को भी मानने को तैयार नहीं हैं। लगातार पुरुष महिलाओं को तलाक दे रहे हैं। बेबस महिलाएं कुछ नहीं कर पा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की श्यामनगर कालोनी में पति द्वारा फोन पर तलाक दिए जाने के बाद जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर का है। पुलिस ने बताया कि महिला आमरीन के दो बेटियां हैं। पति आस मोहम्मद उससे बेटे पैदा न होने से नाराज चल रहा था। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ। दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। आमरीन पति की आदतों से तंग आकर अपने मायके चली गई।
आमरीन को जानकारी मिली कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जबकि आमरीन ने फोन पर पति से निकाह के बारे में बात की तो दोनों में कहासुनी हो गई। पति ने फोन पर ही पत्नी आमरीन को तलाक दे दिया। जिससे परेशान होकर आमरीन ने जहर खा लिया। जिसको परिवार वालों ने गंभीर हालत में प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसको लालालाजपत राय मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
आमरीन की हालत गंभीर बनी हुई है।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसको गिरफ्तार करने ने लिए पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है। आरोपी शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।