मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारे एक इशारे पर ही यह धरती लाल हो जाएगी। हमारे ही घर में अगर ऐसा होगा। आज शनिवार को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में पंचायत होगी। जिसमें मुजफ्फरनगर से ही नहीं बल्कि मेरठ समेत आसपास के जनपदों से किसान पहुंचेंगे। निर्णय पंचायत में होगी।
उन्होंने कहा कि किसानों से बड़ा देश प्रेमी कोई और नहीं हो सकता है। हम अपने देश के लिए जान दे सकते हैं लेकिन अपने इतिहास को खत्म नहीं होने देंगे। पंचायत में ही पगड़ी की लाज पर निर्णय होगा। पंचायत में आने वालों का स्वागत किया जाएगा जो नहीं आता है उसको विरोध में मान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई टिकैत परिवार की नहीं बल्कि पूरे किसानों की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर किसी को होश नहीं खोना है। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया जाएगा। हम पर विरोध जताना आता है।
सांसद मलिक और विधायक बालियान बोले, किसान के सम्मान को पहुंची ठेस
मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के साथ हुई घटना की सूचना पाकर सांसद हरेन्द्र मलिक और बुढाना से रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान भी पहुंचे। दोनों ने इस घटना को किसानों को दिलों को ठेस पहुंचाने वाली बताया। हरेन्द्र मलिक ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है। किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास है। जो भी पंचायत में फैसला होगा वह हम सभी को मान्य होगा। किसान के सम्मान की बात है अब सभी पंचायत पर ध्यान दें। उधर विधायक राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि घटना निंदनीय है। ऐसी घटनाएं चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत के साथ भी हुई थी। उस घटना का समाधान भी पंचायत में ही किया गया। शनिवार को पंचायत में इसपर भी निर्णय होगा।
ये भी जरूर पढ़ें–