कप्तान साहब, अपना घर कालोनी वासियों की जान और माल दोनों खतरे में

कप्तान साहब, अपना घर कालोनी वासियों की जान और माल दोनों खतरे में
  • कई घरों में हो चुकी चोरी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़

हापुड़। कप्तान साहब, अपना घर कालोनी वासियों की जान और माल दोनों पर खतरा मंडराया हुआ है। घरों में चोरी हो रही हैं और महिलाओं का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। असामाजिक तत्व कालोनी में जगह जगह खड़े होकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। सुरक्षा का इंतजाम करो, नहीं तो परिवार वाले कालोनी से पलायन को तैयार हो जाएंगे।

कालोनी की महिला और पुरुषों ने महेश सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर कुछ इस तरह अपना दुखड़ा रोया। महिलाओं ने कहा कि बदमाशों के कारण अब कालोनी में रहना दुश्वार हो गया है। असामाजिक तत्वों के कारण महिलाएं दिन में भी घर से नहीं निकल पा रही हैं। महेश सैनी ने कहा कि कुछ माह पहले कालोनी के महेन्द्र सैनी, सन्नी सैनी और सरला शर्मा के घर में चोरी की गई। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

यही कारण है कि बदमाशों के हौंसले बढ़ रहे हैं।​29 अप्रैल को हुई कालोनी में चेन लूट की घटना का जरूर खुलासा किया गया। उन्होंने कहा कि अब कालोनी में रहते भय लगने लगा है। दिन में ही घरों में चोरी की जा रही रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृ​ष्टि से कालोनी में पुलिस चौकी खोली जानी चाहिए। प्रतिनि​धि मंडल में जीत सिंह सैनी, जितेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह, सुनीता, ममता, सतीश तोमर आदि समेत काफी लोग रहे।

ये भी जरूर पढ़ें–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *