स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मेरठ नगर निगम उप्र में दूसरे स्थान पर, भारत सरकार ने दिया अवार्ड 

  • प्रतिवर्ष स्वच्छता में चार चांद लगा रहा है नगर निगम, कैंट को पीछे छोड़ा  

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा में मेरठ नगर निगम उप्र के शहरों में दूसरे स्थान पर आया है। भारत सरकार ने स्वच्छता में प्रगति करने पर महापौर सुनीता वर्मा और नगरायुक्त डा. अमित पाल शर्मा को अवार्ड दिया है। अवार्ड वितरण कार्यक्रम शनिवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टे‌डियम में किया गया। जिसमें आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने प्रतीक चिंह देकर अवार्ड से सम्मानित किया। 

 नगर निगम 2021 में देश के सभी शहरों में 21वें स्थान पर ‌था। इस बार नगर नगर मेरठ ने देश में 15वां स्थान पाया है। उप्र के शहरों में 2021 में छठवें स्थान पर रहा, लेकिन इस बार निगम ने अच्छा प्रयास करके दूसरा स्थान पाया है।

इस सफलता के लिए नगर निगम के अधिकारी ही नहीं बल्कि सफाई कर्मचारी भी बधाई के पात्र हैं। महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि पांच साल में शहर की स्वच्छता पर सबसे अधिक कार्य किया गया। जिसका परिणाम है कि भारत सरकार ने अवार्ड देकर सम्मानित किया है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल भी रहे। 

One thought on “स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मेरठ नगर निगम उप्र में दूसरे स्थान पर, भारत सरकार ने दिया अवार्ड 

  1. I have been surfing online greater than three
    hours lately, yet I never found any fascinating article
    like yours. It is lovely value enough for me. In my view, if all web owners and
    bloggers made excellent content material as you did, the internet can be a lot
    more useful than ever before.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया की वापसी? आपकी साँसे थम जाएंगी! ये है आपके PAN CARD की एक्सपायरी डेट, कहीं छूट तो नहीं गई? यकीन नहीं मानोगे! ये 9 जगहें हैं UP में जो ताजमहल को भी फीका कर देंगी! मेरठ: इतिहास, धर्म और खूबसूरती का संगम! घूमने के लिए ये हैं बेहतरीन जगहें रोज आंवला खाने के 10 धांसू फायदे जो आपको कर देंगे हेल्दी और फिट! Anjali Arora to play Maa Sita: रामायण फिल्म में सीता का रोल निभाएंगी अंजली अरोड़ा, तैयारियों में लगी?