- सड़कों पर पसरी है गंदगी, अस्पताल पहुंचना पाना भी मुश्किल
मेरठ। उप्र में विधान सभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर उतरकर सफाई अभियान शुरू किया है। इस दौरान उप्र सरकार के स्कूल और अस्पतालों व सड़क आदि सुविधाओं पर भी आप कार्यकर्ता सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। रविवार को मेरठ के जानी क्षेत्र के गांव जमालपुर पहुंची आप कार्यकर्ताओं की टीम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने टीम को साथ लेकर रास्ते पर सफाई की। साथ ही कहा कि यहां अस्पतालों में डॉक्टर नहीं आते। ज्यादातर अस्पताल बंद रहता है।

अंकुश चौधरी ने कहा भाजपा के राज में न स्कूल सही हैं और अस्पताल। रास्तों पर जलभराव हैं और गंदगी पसरी हुई है। आप कार्यकर्ता सफाई अभियान के माध्यम से सरकार को जगाने और पोल खोलने का काम कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने अस्पताल जाने वाले रास्ते पर सफ़ाई अभियान चलाकर बड़ी-बड़ी झाड़ियों को काटकर हटाया। ताकि यह मार्ग सुगम और उपयोग योग्य बन सके। रास्ते पर चुना डाला गया। इस प्रयास से न केवल रास्ता साफ हुआ, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए अस्पताल तक पहुंच आसान हो सका।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ हेम कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा , जिला संरक्षक एसके शर्मा, जिला सचिव गजेंद्र सिंह, जिला सचिव तरीकत, दक्षिण विधान सभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष रियाज़ मालिक, जिला अध्यक्ष एससीएसटी प्रकोष्ठ भूप सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ये भी जरूर पढ़ें——-