महिला ने ली अग्नि समाधि, 78 वर्ष की महिला ने बिटौड़े में बैठकर खुद को लगाई आग

महिला ने ली अग्नि समाधि, 78 वर्ष की महिला ने बिटौड़े में बैठकर खुद को लगाई आग
  • रविवार को भी एक जगह महिला ने लगाई थी आग

मेरठ के थाना इंचौली के गांव सैनी में एक महिला ने बिटोरे में बैठकर अग्नि समाधि ले ली। 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने घर से कुछ दूरी पर बिटौड़े में घुसकर खुद को आग लगा ली। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इंचौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग बुझाने को अग्नि शमन की टीम पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

WhatsApp Image 2025 04 21 at 7.52.48 PM

इंचौली थाना क्षेत्र स्थित सैनी गांव में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला केला देवी अपने पोते सुमित के साथ रह रही थी। कुछ साल पहले महिला के पति मोहर सिंह ओर बेटे जिले सिंह की मौत हो चुकी। जिले सिंह बागपत जनपद में सरकारी कर्मचारी थे। इसके बाद ही पोते सुमित को मृतक आश्रित में सरकारी नौकरी मिली है। लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे केला देवी घर से कुछ दूरी पर रखे अपने बिटौड़े के पास पहुंचीं।

लोगों ने बताया कि महिला ने बिटौड़े के साथ ही खुद को आग लगा ली। आसपास के बिटौड़े भी जलने लगे। आग की लपटे देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने बुजुर्ग महिला को जलते देखा। सूचना अग्निशमन दल और पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों ने भी पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। किसी तरह महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी।

इंचौली थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से मानसिक बीमार चल रही थी।

ये भी जरूर पढ़ें–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *