- झगड़े की सूचना पर गांव जानी खुर्द में पहुंची पुलिस
मेरठ। दो पक्षों में पथराव और मारपीट की सूचना पर गांव जानी खुर्द पहुंची पुलिस को भी लोगों ने मार पीटकर घायल दिया। दोनों सिपाहियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिपाहियों को घायल करके हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लाठी डंडों से किए जा रहे हमले की वीडियो भी वायरल हो गई है। जिसके माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
मामला मेरठ के थाना जानी के गांव जानी कलां का है। पुलिस के अनुसार गांव में एक जमीन को लेकर शाहिद ,अमीन और ननवा पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। अब से पहले भी कीई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। दो दिन पहले ही तहसील की टीम ने अमीन पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाया था। शुक्रवार को अमीन पक्ष के लोग उस जमीन पर मिटटी डाल रहे थे। तभी ननवा पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंच हंगामा कर दिया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कुछ लोग आग बबूला हो गए। पहले तो सिपाहियों पर पथराव किया बाद में लाठियों से हमला बोल दिया। जिसमें सिपाही घायल हो गए। सिपाहियों के साथ मारपीट की जानकारी पाकर थाना प्रभारी महेश राठौर अपने साथ भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग खड़़े हुए। किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बना ली। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके सहयोग से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दोनों ही परिवारो के अधिकतर लोग गांव से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें–