- बाइक सवार लुटेरों ने चैन लूटने केलिए सिपाही का घर तक किया पीछा
- अपने आपको घिरा देखकर बदमाश गोली चलाकर हुए फरार
मेरठ। बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं। इसका असली रूप मेरठ में देखा जा सकता है। बदमाश आम नागरिकों को ही नहीं बल्कि पुलिस को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को थाना परतापुर क्षेत्र के गांव डुंगरावली में सिपाही के साथ हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही का घर तक पीछा किया और गले से चार तोले की सोने की चैन लूट ली। हवाई फायर करते हुए फरार हो गए।

थाना परतापुर क्षेत्र के गांव डुंगरावली निवासी हरिकिशन लोधी पुलिस में सिपाही है। वह शामली एसएसपी रामसेवक गौतम के हमराह हैं। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। इनका बच्चा परतापुर बाईपास स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। वह मंगलवार को स्कूल से अपने बच्चों को लेकर घर वापस लौट रहे थे। बीच रास्ते से ही पल्सर बाइक सवार दो बदमाश जो हेलमेट लगाए हुए थे। वह उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए।
घर के पास ही चैन लुटरों ने सिपाही के गले से चैन लूट ली। जैसे ही सिपाही हरिकिशन ने शोर मचाया तो बदमाशों ने हवाई फायर खोल दिए। गाली की आवाजों से गांव के लोगों में हड़कंपमच गचा। बदमाश पस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।