- ट्रैफिक ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्गों पर चलाई जा रही कुछ ट्रेनें
नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्गों पर चलाई जा रही कुछ ट्रेनों को अब उनके नियमित मार्ग पर संचालित कर दिया है। यह फैसला रेलवे संचालन में सुधार और यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से लिया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये ट्रेनें अब अपने पुराने और नियमित मार्ग पर चलेंगी, जिससे यात्रा समय में सुधार और सुविधा में वृद्धि होगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है। यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपने ट्रेन मार्ग और समय की पुष्टि अवश्य कर लें।
🚆 नियमित मार्ग पर बहाल की गई ट्रेनों की सूची:
क्रम संख्या | ट्रेन संख्या | यात्रा मार्ग | पूर्व परिवर्तित मार्ग | अब नियमित मार्ग पर संचालन की तिथि |
---|---|---|---|---|
1 | 02570 | नई दिल्ली – दरभंगा जं. | गाजियाबाद – मुरादाबाद – बरेली – शाहजहांपुर – सीतापुर सिटी – बुरेवल जं. | 14.04.2025 |
2 | 15026 | आनंद विहार टर्मिनल – मऊ जं. | गाजियाबाद – मुरादाबाद – लखनऊ जं. | 14.04.2025 |
3 | 22411 | नाहरलागुन – आनंद विहार टर्मिनल | लखनऊ जं. – मुरादाबाद – गाजियाबाद | 15.04.2025 |
4 | 12571 | गोरखपुर जं. – आनंद विहार टर्मिनल | लखनऊ जं. – आलमनगर – मुरादाबाद – गाजियाबाद | 16.04.2025 |
ये भी जरूर पढ़ें–