मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 58 पर एक होटल में काम करने वाली महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। उस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। महिला ने व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने रिपपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया कि कंकरखेड़ा की एक कॉलोनी में एक महिला का परिवार रहता है। वह महिला कुछ दिन पहले एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं पर कक्केपुर निवासी रविंद्र भी काम करता था। वहीं पर दोनों में दोस्ताने रिश्ते हो गए। जिसकी भनक उसके परिवार वालों की लगी तो महिला ने फैक्ट्री से नौकरी छोड़ दी और रविन्द्र से बात करनी बंद कर दी।
इसके बाद महिला हाईवे स्थित एक होटल में काम करने लगी। महिला ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी रविन्द्र ने घर वापस लौटते समय उसके साथ गली गलौज और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने जमकर पीटा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।