- आय से अधिकसंपत्ति में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में हुआ मुकदमा
- मेरठ में महिला थाना प्रभारी के पद पर रही थी तैनात, अब बरेली में अपराध अनुसंधान में तैनाती
मेरठ। आमदनी अटठन्नी और खर्चा रूपैया, ये लाइनें इस समय पुलिस विभाग में चर्चित रही इंस्पेक्टर नरगिस खान पर सटीक बैठ रही हैं। हो भी क्यों नहीं इनके खिलाफ आय से अधिकसंपत्ति का मामला जो दर्ज हो गया है। जांच में इनकी आय से दोगुनी संपत्ति मिली है। यानी अब इनको आय से अधिक पांच करोड़ का हिसाब देना ही होगा।

पुलिस इंस्पेक्टर नरगिस खान का निवास शास्त्रीनगर मेरठ में है। ये फिलहाल बरेली के अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य पुलिस इंस्पेक्टर से इनका विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आय से अधिकसंपत्ति की शिकायत की हुई है। शिकायत पर जब नरगिस खान की संपत्ति
मेरठ एंटी करप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर नरगिस खान पत्नी सुरेश कुमार शेखर उर्फ सुरेश कुमार यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि आरोपी नरगिस खान को एक जनवरी 2007 से 31 मार्च 2021 तक आय के सभी वैध स्रोतों से 5 करोड़ 36 लाख 49 हजार 824 रुपये की आय हुई, जबकि इसी समय अवधि में उसने पारिवारिक भरण पोषण एवं परिसम्पत्तियां अर्जित करने पर 10 करोड़ 59 लाख 85 हजार 362 रुपये खर्च किए हैं। जो इनकी आय के सापेक्ष व्यय 5 करोड़ 23 लाख 35 हजार 538 रुपये अधिक बैठता है।
इस संबंध में नरगिस खान से जवाब मांगा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। नरगिस खान वर्तमान में विशेष अनुसंधान शाखा (सहकारिता प्रकोष्ठ) अपराध अनुसंधान विभाग, बरेली में तैनात हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के एसपी के आदेश पर मेडिकल कॉलेज थाने में इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है।
नरगिस के पति मेरठ में चलाते हैं नंदनी बार
पुलिस इंस्पेक्टर नरगिस के पति सुरेश कुमार मेरठ में गढ़ रोड स्थित नंदनी प्लाजा में नंदनी बार चलाते हैं। इस प्लाजा में इनके पास सबसे अधिकसंपत्ति है। बताया जा रहा है कि सपा सरकार के समय कभी पश्चिम यूपी में इनके पास ही शराब के सबसेेअधिक ठेके होते थे। इनके पति सुरेश यादव सपा मुखियाअखिलेश यादव के गृह जनपद क्षेत्र से आते हैं। सपा की सरकार में ये मुलायम परिवार के नजदीक लोगों में गिने जाते थे।
ये भी पढ़े—–