भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान, लगाए पौधे 

फलावदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत  शनिवार को कस्बे के भूला श्मशान घाट में सफाई की और पौधे लगाए। भाजपा के क्षेत्रीय किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाए जा रहे पर्यावरण को सुंदर बनाने और  प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नीम, पीपल, जामुन, अशोक, आम, बड आदि के 188 पौधे लगाए गए हैं। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

कार्यक्रम में  विवेक कुमार सैनी,समिति के प्रधान मान सिंह सैनी,  व्यापारी नेता अजयशर्मा,  कृष्णगोपाल उर्फ पप्पू सैनी, अश्वनी बिश्नोई, पूर्व चेयरमैन नैयर आलम कुरेशी,   नरेंद्र खटीक,, तनजैब चौधरी, महेश गुज्जर, रमेश धीमान आदि  रहे।

वही केसरी नंदन समिति के पदाधिकारी और स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी   पौधे लगाए। इस दौरान पूर्व सभासद विनोद सैनी, बिट्टू तोमर, डॉ प्रमोद सैनी, मनोज, निखिल, प्रयाग,  रविंदर जाटव, आदि कार्यकर्ता रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *