- अब से पहले भी शहर सराफा में हो चुकी हैं ऐसी घटना
मेरठ के शहर सराफा से चार ज्वैलर्स का लगभग 50 लाख रुपये का सोना लेकर तीन कारीगर फरार हो गए। जिसकी शिकायत ज्वैलर्स ने थाना देहली गेट में की है। पुलिस जांच में जुट गई है। उधर सर्राफा व्यापारियों का आरोप है कि पांच साल में लगभग 20 करोड़ का सोना लेकर कारीगर भागे हैं। जिससे सराफा कारोबार को बड़ा झटका लगा है।
मेरठ के ज्वैलरी कारोबार में एशिया की बड़ी मंडियों में आती है। यहां के सराफा व्यापारी सरकार को भी प्रतिवर्ष 500 करोड़ से अधिक की जीएसटी देते हैं। इसकेअलावा अन्य तरह के टैक्स देकर भी सरकार की तिजौरी भरने का काम करते हैं।उसके बाद भी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं हैं। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसो. के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को शहर के ज्वैलर्स तपन मन्ना, दलीप सिंह लोधी, संजीव सिंह लोधी, बसार खान, सपन चक्रव्रती का सोना लेकर काफी समय से बाजार में काम करने वाले प्रोवीर मंडल, संदीप पांडा और समीर मंडल भागे हैं।
इनका कहना है कि प्रोवीर मंडल पिछले 10 वर्षों से यहां पर काम करता था। उसका पूरा विश्वास उसके साथ काम करने वाले व्यापारियों का है। उसने अपना मकान कुछ ही समय पहले बैंक लोन लेकर खरीदा था। वह कार भी रखता था। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अब स्थानीय प्रशासन को भी हमारे मददगार के रूप में आना पड़ेगा। इन कारीगरों की काउंसलिंग करानी पड़ेगी। सोना लेकर कारीगर पश्चिम बंगाल भाग जाते हैं। पश्चिम बंगाल में जाने वाली पुलिस टीम अपने आप को असहाय महसूस करती है। अपराधियों को पकड़ नहीं पाती है। व्यापारी का सोना नहीं मिलता है।
ये भी जरूर पढें —