- भाजपा ओबीसी मोर्चा के अयोध्यापुरी मंडप में किया गया कार्यक्रम
मेरठ। भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार जातीय जनगणना कराने का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा ने सदैव ओबीसी वर्ग का ध्यान रखा है। इसके लिए संपूर्ण भारत का ओबीसी समाज प्रधानमंत्री का ऋणी रहेगा। आजादी के बाद से लम्बे समय तक कांग्रेस और अन्य गैर भाजपा दलों की सरकारें रहीं, लेकिन किसी भी सरकार ने पिछड़ों के हित में काम नहीं किया।

केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए जातीय जनगणना के निर्णय की खुशी में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर इकाई ने साबुन गोदाम स्थित अयोध्यापुरी मंडप में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महानगर के सभी ओबीसी समाज के लोग इक्टठा हुए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 1990 में भाजपा के समर्थन से वीपी सिंह की सरकार नहीं बनती तो ओबीसी वर्ग को कभी 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलता।
भाजपा ने ही सदैव ओबीसी के दर्द को समझा है। भारत के अन्दर ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया। ओबीसी के छात्रों को नीट परीक्षा में भी आरक्षण मिला है। भाजपा में पिछडे समाज के सांसद और मंत्री बनाने, सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान को सार्थक किया है।
इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र कसाना, प्रेमचन्द सैनी, भरतवीर सैनी, राजकुमार प्रजापति,अनिल वर्मा, दीपेन्द्र चौधरी, संजय प्रधान, विकास उपाध्याय, अमित, दीपक प्रजापति, रुपेश पाल, अभिषेक निर्भान, अमित प्रजापति, अरुण कुमार, आशु कश्यप, बालकराम सैन, गौतम कुमार, कपिल गोस्वामी, मोहनलाल वर्मा, मूलचन्दकर्णवाल आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
हर खबर आपकी अच्छी होती हैं