113 लेन लूट की और दिल्ली के क्लबों में डांसर महिलाओं पर लुटाता था पैसा
मेरठ। दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, नाएडा, मेरठ समेत कई शहरों में चेन लूट करने वाला परवेज आलम उर्फ सोनू आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मेरठ की नौचंदी पुलिस ने चेन लुटेरे को चोरी के जेवरात, बाइक और नकदी समेत गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया तो पुलिस की गोली से खुद ही घायल हो गया। घायल लुटेरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ एक ज्वैलर्स भी गिरफ्तार किया गया है।
परवेज आलम पसौंडा गाजियाबाद का निवासी है। यह बड़ा चेन लुटेरा है। जो चेन लूटने में नई नई बाइकों का इस्तेमाल करता था। अब तक 113 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यह खुलासा उसने पुलिस पूछताछ में किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परवेज ने 22 मार्च को मेरठ शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी डॉ. आरके तोमर से चेन लूटी थी।
वह एनसीआर में लगातार चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। नौचंदी पुलिस ने परवेज और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह परवेज आलम उर्फ सोनू से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया।
परवेज करोलबाग में शेख हसीबुल को बेचता था चोरी की चेन
एनसीआर में चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह जैवरात दिल्ली करोलबाग में शेख हसीबुल को बेचता था। उससे मिलने वाले पैसे से दिल्ली के होटलों में अयाशी करता था और नई नई बाइक खरीदता था। एक बाइक को केवल चेन लूट की दो घटनाओं में ही इस्तेमाल करता था। उसके बाद वह बाइक बेच देता था। वह महंगी से महंगी बाइक रखता था।
ये भी जरूर पढ़ें—