दुकान पर बैठे व्यापारी को मार दी गोली, बाइक पर सवार थे दो बदमाश

दुकान पर बैठे व्यापारी को मार दी गोली, बाइक पर सवार थे दो बदमाश
  • सरधना क्षेत्र के गांव मिलक में हुई यह घटना, गांव में दहशत

मेरठ। मेरठ में अपरा​धियों के हौंसले बुलंद हैं। सोमवार को दिन दहाड़े ही सरधना क्षेत्र के गांव मिलक में दुकान पर बैठे एक व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली व्यापारी के सिर या छाती में नहीं लगी। उसके हाथ में लगकर गोली दुकान के शटर में जा फंसी। गोली की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल ​भिजवा दिया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

सरधना से दौराला रोड पर मिलक गांव है। गांव का ही प्रवीण अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। शाम लगभग चार बजे दो बदमाश बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान पहुंचे। बदमाशों ने गोली गलौज करते हुए प्रवीण पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भी बाइक लेकर भाग खड़े हुए। घटना सूचना थाना सरधना पुलिस को दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घायल को सरधना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा ले रही है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पहले घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटी कैमरे भी चेक किए जाएंगे। बदमाश पुलिस से बच नहीं पाएंगे।

ये भी जरूर पढ़े—–​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *