महात्मा ज्योतिबाफूले की फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक स्वतंत्रता पर हमला: अंकुश चौधरी

महात्मा ज्योतिबाफूले की फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक स्वतंत्रता पर हमला: अंकुश चौधरी
  • आप कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रट पर किया प्रदर्शन, समाज सुधारक की विचारधारा को दबाने का आरोप

मेरठ। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबाफूले और माता सावित्री बाईफूले के जीवन पर आधारित फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। आप नेताओं ने सेंसर बोर्ड के इस कदम को अ​भिव्य​क्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि फिल्म को बगैर कुछ चित्र काटे संचालित कराया जाए।

समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबाफूले और माता सावित्री बाईफूले के जीवन पर आधारित फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

आप के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी और महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। अंकुश चौधरी ने कहा कि सेंसर बोर्ड का यह फैसला महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महापुरुषों के विचारों को जनता तक पहुंचने से रोकने की साजिश है। यह न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि हमारे इतिहास को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फूले दंपति ने शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी कहानी को जनता तक पहुंचाना आज की जरूरत है। सेंसर बोर्ड के इस तरह के कदम भविष्य में नहीं उठाने चाहिएं।आम आदमी पार्टी इस तरह के अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। सरकार को चाहिए कि वह ऐसे महापुरुषों के विचारों को बढ़ावा दे, न कि उनकी आवाज को दबाया जाए।आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सरकार सकारात्मक भूमिका निभाए।

WhatsApp Image 2025 04 21 at 1.36.03 PM

प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सरोज देवी, ममता देवी, नीलम शर्मा, मालती, मीना यादव, कमलेश, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हेम कुमार, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, अशफाक, यूनुस, सचिन वाल्मीकि,वैभव मलिक, विनय आनंद, गुरमिंदर, तरीकत पवार, आनंद दुआ, रियाजुद्दीन, कुलविंदर कंडारी आदि मुख्य रहे।

ये भी पढ़ें –

One thought on “महात्मा ज्योतिबाफूले की फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक स्वतंत्रता पर हमला: अंकुश चौधरी

  1. महात्मा ज्योतिराव सावित्री फुले कि फिल्म पर प्रसून जोशी अध्यक्ष फिल्म प्रमाणन बोर्ड भारत।
    हम इनका विरोध करते हैं। अपने पद कि गरीमा का दुरूपयोग कर रहे हैं।
    फिल्म रिलीज़ नहीं हुई तो
    पुरे भारत में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी।
    प्रमुख
    महात्मा ज्योतिबा सावित्री बाई फुले संघर्ष मोर्चा भारत।।।🙏🙏🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *