मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना: राजस्थान के लोगों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, जाने क्या है योजना का लाभ? 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना: राजस्थान के लोगों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, जाने क्या है योजना का लाभ? 

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना है। जिसके माध्यम से राजस्थान राज्य के निवासियों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरुआत 1 मई 2021 को की गई थी और अब तक इस योजना का लाभ लाखों लोग प्राप्त कर चुके हैं। 

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana, Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Online Apply, Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Important Documents

ऐसे में अगर आप भी Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको आज का यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ना होगा। 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना क्या है? 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना एक प्रकार का स्वास्थ्य बीमा योजना है। जिसके तहत राज्य के लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के स्थाई निवासी हीं प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें लाभार्थी का आय सीमा की परवाह किए बिना हीं उसे 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का उद्देश्य क्या है? 

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana का उद्देश्य एक नहीं बल्कि कई सारे उद्देश्य है। जिसकी विंदुवार सूची नीचे प्रदान की गई है। 

  • राजस्थान राज्य के सभी स्थाई निवासी को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना और साथ हीं गरीब और वंचित लोगों को विशेष रूप से लाभ प्रदान करना।
  • राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना।
  • लोगों का स्वास्थ्य खर्च कम करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए पात्रता? 

अगर आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको योजना से जुड़ी पात्रता को पूरा करना होगा। योजना से संबंधित पात्रता की सूची नीचे प्रदान की गई है।

  • आवेदन करना वाला व्यक्ति राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता का उम्र 18 साल या इससे अधिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति अन्य कोई भी सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं उठा रहे हो।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज? 

जब आप इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो उस समय आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। जो की इस प्रकार है: 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यदि आप Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई तरीको को फॉलो करनी होगी। तभी जाकर आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

  • सबसे पहले आपको इस https://chiranjeeviapp.rajasthan.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके बाद आपको Chiranjeevi Yojana Online Apply के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक अच्छे से भर लें।
  • अब आपको यहां आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
  • दस्तावेज को अपलोड करने के बाद Final Submit Button पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा और आपको आवेदन संख्या प्राप्त हो जाएगी।
  • आप उस आवेदन संख्या से आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी को इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसके अलावा अगर आपको इस योजना से संबंधित कुछ अन्य सवाल पूछना हो तो आप कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोज आंवला खाने के 10 धांसू फायदे जो आपको कर देंगे हेल्दी और फिट! Anjali Arora to play Maa Sita: रामायण फिल्म में सीता का रोल निभाएंगी अंजली अरोड़ा, तैयारियों में लगी? Rinku Singh : रिंकू सिंह ने अपने दाहिने हाथ पर बने टैटू का खोला राज, सुनकर हो जायेंगे दंग Panchayat Season 3 Release Date: फुलेरा में मचा भूचाल! क्या अभिषेक इस बार हार जाएगा? Covishield Vaccine से Heart Attack और स्ट्रोक का खतरा, एस्ट्राजेनेका के खुलासे से मची खलबली! 5 फल जो फ्रिज में रखने से हो जाते हैं जहरीले!, भूलकर भी ना रखें वरना हो सकता है भारी नुकसान