Nifty 50: What is Nifty and Sensex? निफ्टी और सेंसेक्स क्या है?

Nifty 50: What is Nifty and Sensex? निफ्टी और सेंसेक्स क्या है?

Nifty 50: भारतीय शेयर बाजार में, निफ्टी और सेंसेक्स दो महत्वपूर्ण स्टॉक इंडेक्स है| सेंसेक्स भारतीय शेयर बाजार का सबसे पुराना बाजार सूचकांक है और इसमें बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) में सूचीबद्ध शीर्ष 30 कंपनियों के शेयरो को शामिल किया गया है। लेकिन निफ्टी में राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज(NSE) में सूचीबद्ध 50 कंपनियों के शेयरो को शामिल किया गया है।

Sensex: सेंसेक्स क्या है? What is Sensex?
Nifty 50
Sensex

Sensex: सेंसेक्स दो शब्दों सेंसिटिव और इंडेक्स(Sensitive Index) को मिलाकर बना है| हिंदी में कुछ लोग इसे संवेदी सूचकांक भी कहते हैं| सेंसेक्स बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) का स्टॉक मार्केट इंडेक्स है| मुंबई शेयर बाजार ने 1986 में सेंसेक्स की रचना की थी। सेंसेक्स भारतीय शेयर बाजार का सबसे पुराना बाजार सूचकांक है। सेंसेक्स की सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रमुख इंडेक्स में गणना होती है।

सेंसेक्स के सूचकांक में मार्केट कैप के आधार पर देश के 13 अलग-अलग सेक्टर से 30 सबसे बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है। यह कंपनियां मार्केट कैपीटलाइजेशन के हिसाब से बहुत बड़ी होती है। इसमें रिलायंस, टीसीएस, इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियां को शामिल किया गया है। सेंसेक्स के उतार चढाव से यह पता चलता है कि देश की बड़ी कंपनियो और शेयर बाजार की क्या स्थिति है?

Nifty 50: निफ्टी क्या है? What is Nifty?
image 119
Nifty 50

Nifty 50: निफ्टी दो शब्दों नेशनल और फिफ्टी(National Fifty) को मिलाकर बना है। हिंदी में कुछ लोग इसे राष्ट्रीय सूचकांक भी कहते हैं निफ्टी(Nifty) को सामान्य बोलचाल की भाषा में (Nifty50) भी कहते हैं क्योंकि इसमें 50 कंपनियों को शामिल किया गया है। निफ्टी राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज(NSE) का स्टॉक मार्केट इंडेक्स है। ये इंडेक्स भारत का सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला इंडेक्स है।

राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज(NSE) ने 1992 में निफ्टी को स्थापित किया था और 1994 में व्यापार शुरु किया था| निफ्टी के सूचकांक में मार्केट कैप के आधार पर देश के 12 अलग-अलग सेक्टर के 50 सबसे बड़े कंपनियों को शामिल किया गया है। ये कंपनियां मार्किट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से बहुत बड़ी होती है। निफ्टी में विभिन्न प्रकार के उत्पाद हैं जैसे इंडेक्स फंड, इंडेक्स फ्यूचर और ऑप्शंस, स्टाॅक फ्यूचर और ऑप्शंस आदि।

Sovereign Gold Bond: सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका! सरकार की गारंटी, और टैक्स बेनिफिट्स के साथ।

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) भारत सरकार की एक पहल है, जिसे नवंबर, 2015 में शुरू किया गया था। यह एक ऐसी योजना है, जिसे सरकार द्वारा सोने के मुद्रीकरण के लिये शुरू किया गया था। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) भौतिक सोने(Physical Gold) के विकल्प के रूप में जारी किए जाते हैं।

image 118
Sovereign Gold Bond

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) को आप घर पर बैठे ही ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जबकि फिजिकल गोल्ड खरीदने के लिए आपको बाजार में जाना पड़ेगा और साथ ही Sovereign Gold Bond पर आपको 2.5% सलाना ब्याज भी मिलता है, जो अर्ध-वार्षिक(half yearly) देय है और यह ब्याज कर योग्य(taxable) होता है।

इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़े👉👉👉👉 Sovereign Gold Bond

Disclaimer:

One thought on “Nifty 50: What is Nifty and Sensex? निफ्टी और सेंसेक्स क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया की वापसी? आपकी साँसे थम जाएंगी! ये है आपके PAN CARD की एक्सपायरी डेट, कहीं छूट तो नहीं गई? यकीन नहीं मानोगे! ये 9 जगहें हैं UP में जो ताजमहल को भी फीका कर देंगी! मेरठ: इतिहास, धर्म और खूबसूरती का संगम! घूमने के लिए ये हैं बेहतरीन जगहें रोज आंवला खाने के 10 धांसू फायदे जो आपको कर देंगे हेल्दी और फिट! Anjali Arora to play Maa Sita: रामायण फिल्म में सीता का रोल निभाएंगी अंजली अरोड़ा, तैयारियों में लगी?