- नगर निगम की कूड़ागाड़ी चालक पर चला दी थी गोली, अब बचाव में उतरा है पार्षद का समाज
- पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी पहुंचे पंचायत में, रखी न्याय की मांग
मेरठ। तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को मेरठ निगम डिपो में एक कूड़ागाड़ी चालक को गोली मारने के आरोपी पार्षद रविन्द्र कुमार के पक्ष में निगम के कुछ पार्षद और क्षेत्र के लोग उतर आए हैं। रविवार को खासकर दलित समाज के लोगों ने कालियागढ़ी पार्क में पंचायत बुलाई। जिसमें बयानबाजी को लेकर लोग आपस में भिड़ गए। पंचायत में पहुंचे पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। रविन्द्र की पत्नी ने पति को न्याय दिलाने की मांग की। पंचायत में कुछ लोग रविन्द्र के पक्ष बोल रहे थे तो कुछ नाराज भी दिखाई दिए।

नगर निगम के वार्ड 18 के पार्षद रविन्द्र कुमार ने तीन दिन पहले निगम के सूरजकुंड स्थित वाहन डिपो पहुंचकर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों पर पिस्टल से गोली बरसा दी थी। एक गोली निगम के कूड़ागाड़ी चालक अविनाश के पैर में लगी थी। एक अन्य कर्मचारी भी घायल हो गया था। कर्मचारियों का आरोप था कि पार्षद अपने साथ 10-12 लोगों को साथ लेकर वाहन डिपो पहुंचे थे। कर्मचारियों ने पार्षद को मय पिस्टल के मौके पर ही दबौच भी लिया था। पुलिस ने आरोप पार्षद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर दी। पंचायत में पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व पार्षद धर्मवीर आदि ने पार्षद को न्याय दिए जाने की बात कही।
निगम कर्मचारियों ने भी कर दी थी सफाई व्यवस्था ठप

कूड़ागाड़ी चालक अविनाश को गोली मारने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने अगले ही दिन सफाई व्यवस्था ठप करके नगर निगम में धरना शुरू कर दिया था। अधिकारियों के आश्वासन पर कर्मचारियों ने सोमवार तक के लिए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया था। कर्मचारी नेता सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। कर्मचारियों का अगला कदम मंगलवार को ही सामने आएगा।
पार्षद भी अपने साथी के पक्ष में उतरे
नगर निगम के काफी पार्षद अपने साथी पार्षद रविन्द्र के पक्ष में उतरे हुए हैं। दो दिन पहले भी कुछ पार्षद इक्टठा होकर महापौर से मिले थे और न्याय न मिलने पर समूहिकइस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। रविवार को कालियागढ़ी में हुई पंचायत में भी पार्षदों ने भाग लिया।
ये भी जरूर पढ़ें–
- सोसायटी के सभी निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरुंगा: सुदेश राणा
- New Aadhaar Authentication App: अब आधार कार्ड की कॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं! सरकार ने लॉन्च किया नया ऐप – पहचान होगी चुटकियों में
- जनता को राहत भरी खबर, अब पाॅश मशीन से कार, बाइक, ई-रिक्शा का मौके पर भी भरा जा सकेगा चालान
- अब वंदे भारत में यात्रा के दौरान कश्मीर की वादियों का ले सकेंगे आनंद
- ट्रेनों में खूब करो सैर: गर्मियों में यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेन
- हिमालय की गोद में सबसे लंबी रेलवे की सुरंगें: इंजीनियरिंग का चमत्कार