
पिछड़ों को केवल भाजपा ने दिया सम्मान, अब जाति जनगणना का निर्णय : विनोद उपाध्याय
मेरठ। भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार जातीय जनगणना कराने का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा ने सदैव ओबीसी वर्ग का ध्यान रखा है। इसके लिए संपूर्ण भारत का ओबीसी समाज प्रधानमंत्री का ऋणी रहेगा।…