भारत के औद्योगिक नगर का अहम हिस्सा है यमुनानगर:नरेन्द्र मोदी

भारत के औद्योगिक नगर का अहम हिस्सा है यमुनानगर:नरेन्द्र मोदी
  • यमुनानगर के गांव कैल में थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की यूनिट व कंप्रैस्ट बायोगैस के प्लांट का ​शिलान्यास करने पहुंचे थे पीएम

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रेरणा निरंतर विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रही है। हरियाणा का यमुनानगर सिर्फ एक शहर है नहीं ब​ल्कि भारत के औद्योगिक नगर का भी अहम हिस्सा है। यह भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देता है। ये गुरु गो​विंद सिंह की भूमि है। ये बात अपने आप में एक गरीमा बढ़ाने वाली है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो ब्लैक आउट हो जाया करता था, लेकिन अब देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। इस दौरान पीएम ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की भी खूब प्रशंसा की। पीएम सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर के गांव कैल में थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की यूनिट व कंप्रैस्ट बायोगैस के प्लांट का ​शिलान्यास करने पहुंचे थे।

पीएम बोले, हरियाणा से मेरा पुराना नाता

उन्होंने इस मौके पर उमड़े जनसैलाब को संबो​धित करते हुए कहा कि यमुना नगर के साथ मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हैं। हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ मैने काम किया है। हरियाणा लगातार तरक्की कर रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा ये हमारा संकल्प है। यहां के युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए हम अ​धिक स्पीड से काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां शुरू हुई विकास की परियोजनाएं इसका जीता जागता उदाहरण है।

डॉ. अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ा रही है सरकार

हमें गर्व है ​हमारी सरकार बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाकर चल रही है। डॉ. अंबेडकर ने उद्योगों को सामा​जिक न्याय का मार्ग बताया था। वह कहते थे​ कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है। इसलिए उद्योगों से दलितों को अ​धिक रोजगार मिलेंगे।

डॉ. अंबेडकर से मिलती थे चौ. चरण सिंह के विचार

पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के विचार डॉ. अंबेडकर से अलग नहीं ​थे। वह भी कहते थे कि औद्योगिक विकास को कृ​षि का पूरक होना चाहिए। दोनों हमारी अर्थ व्यवस्था के स्तंभ हैं। हमारी सरकार भारत में गरीब, शो​षित, वंचित नौजवानों को रोजगार देने का काम कर रही है।

बिजली उत्पादन बढ़ाने में लगी है सरकार

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिजली की बड़ी उपयोगिता है। पूरे देश में बिजली का उत्पादन बढ़ाने का काम चल रहा है। 2014 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी ,तो पूरे देश में ब्लैक आउट होते थे। बिजली गुल हो जाती थी। हमारा प्रयास है कि हरियाणा के किसानों का सामर्थ बढ़े। हरियाणा सरकार 24 फसलों को एमएसपी दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *