व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए लोकेश अग्रवाल
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार में फूड विभाग के अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में अति कर रखी है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा।

श्री अग्रवाल सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन में त्रिवार्षिक निर्वाचन के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फूड एक्ट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से टारगेट बेस पर सैंपलिंग कराई जा रही है। जबकि सेंपलिंग घटिया सामान या मिलावट के आधार पर होनी चाहिए। अधिकारियों को सैंपलिंग के लंबे चौड़े टारगेट दिए गए। जिसकी आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न होता है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है
उन्होंने कहा कि फूड एक्ट में निर्माता से प्रत्येक प्रोडक्ट का छह माह में एक बार सैंपल एनएबीएल लैब जो केंद्र सरकार द्वारा ऑथराइज्ड की गई है। उससे पास कराकर पोर्टल पर अपलोड करना होता है। जब हर छठें महीने में सैंपल की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड है, फिर बाजार में सैंपलिंग क्यों की जाती है, दोहरी व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फूड एक्ट में सरकार द्वारा निर्मित से एनुअल रिटर्न फार्म डी वन अपलोड करने के नाम पर पेनल्टी वसूल की जा रही है। आम निर्माता को डी वन अपलोड करने की जानकारी नहीं दी गई थी। फार्म डी वन पर लगाई जा रही पेनल्टी तुरंत समाप्त होनी चाहिए। जिन व्यापारियों ने जमा कर दी है, उनके पैसे भी वापस होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि फूड एक्ट में निर्माताओं के यहां निरीक्षण के नाम पर बड़े व्यापारियों के सेंट्रल व स्टेट की अलग-अलग टीम में भेजी जा रही है। जो बिल्कुल गलत है। एक देश एक कानून एक अधिकारी एक टैक्स सभी जगह लागू होना चाहिए।
लोकेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी में 5 करोड़ से टर्नओवर होने पर ई इन्वॉयस लगाई गई है। 50 हजार का बिल होने पर ई वे बिल की व्यवस्था की गई है। इसलिए रोड पर चेकिंग व बाजारों के सर्वे तुरंत बंद होने चाहिए। इस अवसर पर लोकेश अग्रवाल को फिर से अध्यक्ष चुना गया। साथ ही चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने सभी 57 निर्वाचित पदाधिकारीयों को मंच पर बुलाकर उनका परिचय कराया।
- ये भी जरूर पढ़ें–
- सोसायटी के सभी निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरुंगा: सुदेश राणा
- New Aadhaar Authentication App: अब आधार कार्ड की कॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं! सरकार ने लॉन्च किया नया ऐप – पहचान होगी चुटकियों में
- जनता को राहत भरी खबर, अब पाॅश मशीन से कार, बाइक, ई-रिक्शा का मौके पर भी भरा जा सकेगा चालान
- अब वंदे भारत में यात्रा के दौरान कश्मीर की वादियों का ले सकेंगे आनंद
- ट्रेनों में खूब करो सैर: गर्मियों में यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेन
- हिमालय की गोद में सबसे लंबी रेलवे की सुरंगें: इंजीनियरिंग का चमत्कार
- हरियाणा के सीएम ने बोली बड़ी बात, हरियाणा तो जीत लिया अब बिहार में फहरा देना सम्राट की विजय का झंडा
- कश्मीर से कन्याकुमारी तक अब रेल सफर होगा आसान